लाइव न्यूज़ :

‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार ने जेएनयू में फीस बढ़ोतरी पर कही ये बड़ी बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 19, 2019 17:28 IST

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने भी परिसर में सामान्य कामकाज बहाल करने के तरीके सुझाने के लिए सोमवार को तीन सदस्यीय एक समिति का गठन भी किया।

Open in App

बिहार की 'सुपर 30’ सुविधा के संस्थापक आनंद कुमार ने मंगलवार को कहा कि जेएनयू में फीस वृद्धि पर जारी विरोध प्रदर्शन का हल सौहार्दपूर्ण तरीके से करना चाहिए। गौरतलब है कि करीब तीन सप्ताह से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रावास नियमावली के मसौदे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें छात्रावास की फीस बढ़ाए जाने, ड्रेस कोड और आवाजाही के समय पर प्रतिबंध का जिक्र है।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने भी परिसर में सामान्य कामकाज बहाल करने के तरीके सुझाने के लिए सोमवार को तीन सदस्यीय एक समिति का गठन भी किया। जेएनयू की मौजूदा स्थिति पर सवाल किए जाने पर आनंद कुमार ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि फीस में इजाफा केवल उनपर लागू होने चाहिए जो इसका भुगतान करने में सक्षम हैं।

अमीर और जिनके पास पैसे की कमी नहीं है उन्हें बढ़ी हुई फीस का भुगतान करना चाहिए। उन लोगों पर ध्यान देना चाहिए जो प्रतिभाशाली लेकिन जरूरतमंद हैं।’’ उन्होंने कहा कि गरीब मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और अन्य तरीके से मदद मुहैया करानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ अधिकारियों, छात्रों को एक साथ बैठ एक समाधान निकालना चाहिए। सरकार को फीस बढ़ाने के निर्णय पर एक बार फिर विचार करना चाहिए ताकि जरूरतमंद वंचित ना रह जाएं।’’

टॅग्स :सुपर 30बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!