लाइव न्यूज़ :

Amrita Singh Birthday: सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ बड़े पर्दे पर जल्द आएंगी नजर! बर्थडे के दिन लिखी स्पेशल कविता

By अंजली चौहान | Updated: February 9, 2024 15:03 IST

सारा अली खान ने माता अमृता सिंह को बर्थडे विश किया है।

Open in App

Amrita Singh Birthday: 80-90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, अब बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं। अमृता सिंह आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनकी बेटी और बॉलीवुड क्वीन सारा ने मां को खास अंदाज में विश किया है। सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट लिख कर इसका खुलासा किया कि वह जल्द अपनी मां के साथ बड़ा पर्दा साझा करने वाली हैं।

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरे शेयर की जिसमें वह अमृता सिंह के साथ पोज दे रही है और साथ में फिल्म का बोर्ड लेकर खड़ी हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी दुनिया मेरी मम्मी जान, आप में बस्ते मेरे प्राण, मेरी सबसे बड़ी कोशिश है आपके मान को बरकरार रखना और अपनी शानदार आन बान और शान में जोड़ने का प्रयास करें।" 

उन्होंने कहा, "हर बार जब मैं तुम्हें हैरान बनाती हूं, उसके लिए क्षमा करें। वह सब करना जो आपके पास है, आसान नहीं है और इस प्यार का है परिमान, आपकी अनंत ममता, धैर्य और डायन इसने मुझे बहुत सुरक्षित महसूस कराया है- दीया इतना अमां...आसमान में उड़ान का सपना देख सकूँ, धन्यवाद माँ.. और कैसे करूं बयान? की आप है मेरा पूरा जहाँ..."

सारा अली खान के इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। फैन्स को सारा की कविता खूब पसंद आई और वह जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। 

इस बीच बात करें सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो मर्डर मुबारक के साथ वह फैन्स के बीच दस्तक देने वाली हैं। फिल्म में करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी और जान्हवी कपूर शामिल हैं।

मर्डर मुबारक का प्रीमियर विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर 15 मार्च, 2024 को होगा। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें पंकज त्रिपाठी द्वारा सुनाई गई 1:28 मिनट की घोषणा वीडियो, मर्डर मुबारक के लिए एक आकर्षक टीजर के रूप में काम करती है। यह क्राइम थ्रिलर, होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित है। 

टॅग्स :सारा अली खानअमृता सिंहआगामी फिल्मफिल्मबर्थडे स्पेशलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम