लाइव न्यूज़ :

पहले एक्टर फिर डायरेक्टर और अब पेंटर कि जिंदगी जी रहे हैं अमोल पालेकर, जन्मदिन पर विशेष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2021 16:20 IST

अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच आके अपनी सीधी साधी छवि से दर्शकों का मन मोहने वाले अमोल पालेकर आज ही के दिन पैदा हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमोल पालेकर ने दो शादियां कीं जिनसे उन्हें बेटी शलमाली और समीहा हुईंअदाकारी के अलावा उन्‍होंने कैमरे के पीछे भी गजब की क्रिएटिविटी दिखाई हैं

नमस्कार, आदाब, दोस्तों आज जन्मदिन है उस कलाकार का जिसने एंग्री यंग मैन के जमाने में अपने कॉमन मेन की छवि से वो कमाल किया था जिसे दोहराना आज भी बड़ा मुश्किल लगता है। अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच आके अपनी सीधी साधी छवि से दर्शकों का मन मोहने वाले अमोल पालेकर आज ही के दिन पैदा हुए थे।

एक जमाने में अपनी अदाकारी से रुपहले पर्दे पर जलवा बिखेरने वाले अमोल अब एक पेंटर की जिंदगी गुजार रहे हैं। हालाकि उन्होंने ये किसी मजबूरी में नहीं किया। उनका कहना है कि पेंटिंग उनका पहला प्‍यार था। उन्‍होंने जेजे स्‍कूल ऑफ फाइन आर्ट्स से पोस्‍ट ग्रैजुएशन के बाद बतौर पेंटर अपने करियर की शुरूआत की थी मगर एक दिलचस्प वाकया की वजह से वे एक्‍टर बन गए।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि अमोल पालेकर की गर्लफ्रेंड थिएटर में दिलचस्‍पी रखती थीं और जब वो थिएटर में रिहर्सल करती तो अमोल भी वहां जाया करते थें, इसी सिलसिले में एक दिन थिएटर में सत्‍यदेव दुबे की नजर उन पर पड़ी और दुबे ने उन्‍हें मराठी नाटक  'शांताता कोर्ट चालू आहे' में बतौर एक्टर शामिल किया।

अमोल काफी सोच-समझ कर फिल्‍में करते थे, एक इंटरव्‍यू  के दौरान उन्होंने कहा कि मै दस में से नौ फिल्में रिजेक्ट कर देता था। उनकी इस बेहद संजीदा चुनाव का ही फल है कि उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। कहा जाता है कि अमोल की फिल्म देखने के बाद बिग बी भी अमोल पालेकर के एक्टिंग के कायल हो गए थे।

अमोल पालेकर ने दो शादियां कीं जिनसे उन्हें बेटी शलमाली और समीहा हुईं। अदाकारी के अलावा उन्‍होंने कैमरे के पीछे भी गजब की क्रिएटिविटी दिखाई हैं, अमोल पालेकर ने आकृत, थोड़ा सा रूमानी हो जाए, दायरा, कैरी, पहेली आदि फिल्‍मों और कच्‍ची धूप, नकाब, मृगनयनी जैसे टीवी सीरियलों का सफल डायरेक्शन किया।

टॅग्स :बॉलीवुड फ्लैशबैकहैप्पी बर्थडेहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!