लाइव न्यूज़ :

अमजद खान नहीं रहे, लेकिन गब्बर सिंह जिंदा है!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 12, 2022 06:49 IST

शोले के अलावा अमजद खान ने कुर्बानी, लव स्टोरी, चरस, हम किसी से कम नहीं, इनकार, परवरिश, शतरंज के खिलाड़ी, देस-परदेस जैसी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया।

Open in App

शोले फिल्म में अपने जमाने के स्थापित तीन सुपर एक्टर, सुपर स्टार- संजीव कुमार, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन थे, लेकिन इसमें एकदम नए अमजद खान को गब्बर सिंह ने वह लोकप्रियता दिलाई कि अमजद खान नहीं रहे, लेकिन गब्बर आज भी जिंदा है. अमजद खान का जन्म आज के ही दिन (12 नवंबर, 1940) ही मुंबई में हुआ था।

खास बात है कि बॉलीवुड के इतिहास में लोकप्रियता के मामले में अब तक गब्बर सिंह को कोई खलनायक मात नहीं दे पाया है. सितारों के समीकरण पर भरोसा करें, तो अमजद खान के लिए 1972 में शुरू हुई सूर्य की महादशा ने उन्हें नेगेटिव रोल का सुपर स्टार बनाया, उनकी जन्म कुण्डली में सूर्य तुला राशि में स्थित है, जो कि सूर्य की नीच राशि है, सूर्य आठवें भाव का स्वामी होकर दसवें कर्मभाव में स्थित है, सूर्य की दृष्टि चौथे घर पर है, जबकि गुरु, शनि की पूर्ण दृष्टि सूर्य पर है, यही वजह है कि अमजद खान को गब्बर सिंह ने बुलंदियों पर पहुंचाया.

अमजद खान भारतीय फिल्मों में प्रसिद्ध अभिनेता जयंत के पुत्र थे, जिन्हे वे अपना गुरु मानते थे. दिलचस्प बात यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा के सितार भी गजब के हैं, वे सुपर स्टार बन पाए हों या नहीं, लेकिन उनके कारण बॉलीवुड को दो सुपर स्टार मिले- अमजद खान और अमिताभ बच्चन, शोले के गब्बर सिंह की भूमिका पहले शत्रु को ही दी गयी थी, लेकिन समयाभाव की वजह से इनकार कर दिया, तो गब्बर का रोल अमजद खान को मिल गया, इसी तरह जंजीर भी शत्रु के पास समय नहीं होने के कारण अमिताभ बच्चन को मिली थी.

शोले और जंजीर ने बॉलीवुड का अंदाज और इतिहास ही बदल के रख दिया. शोले के अलावा अमजद खान ने कुर्बानी, लव स्टोरी, चरस, हम किसी से कम नहीं, इनकार, परवरिश, शतरंज के खिलाड़ी, देस-परदेस, दादा, गंगा की सौगंध, कसमे-वादे, मुकद्दर का सिकन्दर, लावारिस, मिस्टर नटवरलाल, सुहाग, कालिया, नसीब, हिम्मतवाला जैसी अनेक सुपर हिट फिल्में की, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में अमर तो शोले के गब्बर ने ही बनाया है!

टॅग्स :अमिताभ बच्चनधर्मेंद्रशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?