लाइव न्यूज़ :

'102 नॉट आउट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, बाप कूल, बेटा ओल्ड स्‍कूल के अंदाज से फैंस होंगे दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2018 16:00 IST

फिल्‍म '102 नॉट आउट' में अमिताभ और ऋषि इस फिल्‍म में बाप-बेटे के रूप में नजर आएंगे।फिल्म में ऋषि कपूर बूढ़े बेटे के किरदार में दिखेंगे तो वहीं अमिताभ बच्चन उनके कूल डेड के रोल में दिखाई देंगे

Open in App

मुंबई(28 मार्च): अमिताभ बच्‍चन और ऋषि कपूर की फिल्‍म '102 नॉट आउट' का फैंस को इंतजार है। ऐसे में फिल्म का  ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से एक बार फिर से 27 साल बाद  ऋषि कपूर और अमिताभ बच्‍चन की जोड़ी इस फिल्‍म से वापस लौट रही है। इससे पहले अमिताभ और ऋषि की जोड़ी 'अमर अकबर एंथनी' में  नजर आई थी। इसमें दोनों भाई थे और अब  फिल्‍म '102 नॉट आउट' में अमिताभ और ऋषि इस फिल्‍म में बाप-बेटे के रूप में नजर आएंगे।फिल्म में ऋषि कपूर बूढ़े बेटे के किरदार में दिखेंगे तो वहीं अमिताभ बच्चन उनके कूल डेड के रोल में दिखाई देंगे।

क्या ट्रेलर में खास 

फिल्म के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन का अंदाज फैंस को जमकर पसंद आने वाला है। बिग बी फिल्म में 102 साल के एक पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। जिसमें ऋषि एक 75 साल के बेटे बने हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ट्रेलर की शुरुआत में ही कहते हैं कि मैं दुनिया का पहला पिता हूं जो अपने बेटे को वृद्धाश्रम भेजेगा। ऋषि कपूर भी कहते हैं कि मैं मान चुका हूं की मैं बूढ़ा हो गया हूं। इसके अलावा भी ट्रेलर में और कई सारे डायलॉग्स हैं फैंस को जरुर हंसने पर मजबूर करेंगे। 

अमिताभ अपने बेटे ऋषि यानी कि बाबूलाल को लव लेटर लिखने की सलाह देते हैं और जब बाबूलाल का क्लिष्ठ हिंदी में लिखा हुआ लव लेटर उनके हाथ में आता है तो वह पूछते हैं हिंदी में नहीं लिखा? ऐसे ही एक जगह अमिताभ ऋषि कपूर को ओल्ड एज होम भेजने के लिए फोन घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषि के हिस्से भी कई जबरदस्त संवाद आए हैं, लेकिन चुलबुले अमिताभ धीर-गंभीर नजर आ रहे ऋषि से दो हाथ आगे ही नजर आ रहे हैं।

वहीं, इस फिल्म की कहानी सौम्या जोशी ने लिखी है और इस फिल्म को  डायरेक्ट किया है ‘ओएमजी: ओह मॉय गॉड’ के निर्देशक उमेश शुक्ला ने। इस फिल्म में सरप्राइज पैकेज के रूप में परेश रावल और जिमित त्रिवेदी भी नजर आएंगे।  फिल्म 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनऋषि कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?