लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने फैन्स को कहा शुक्रिया, चाहने वालों के प्रेम को बताया सबसे बड़ा तोहफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 12, 2020 08:25 IST

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आपकी दरियादिली और प्यार इस 11 अक्टूबर के लिए मेरा सबसे बेहतरीन तोहफा है

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन को उनके 78वें जन्मदिन पर दुनियाभर के उनके चाहने वालों ने बधाई संदेश और शुभकामनाएं भेजीफैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अमिताभ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं

अमिताभ बच्चन को उनके 78वें जन्मदिन पर दुनियाभर के उनके चाहने वालों ने बधाई संदेश और शुभकामनाएं भेजी. इससे अमिताभ भावविभोर हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं.

बिग बी ने दुनियाभर की अलग-अलग भाषाओं में अपने तमाम चाहने वालों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा. सात में उन्होंने लिखा, ''आपकी उदारता और प्रेम ही मेरे लिए 11 अक्तूबर का मेरा सबसे बड़ा उपहार है. मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं मांग सकता.''

इलाहाबाद में 11 अक्तूबर 1942 को जन्मे अमिताभ ने 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' में पुलिस इंस्पैक्टर की उनकी भूमिका ने उन्हें एंग्री यंगमैन का तमगा दिलवाया. इसके बाद 'दीवार' और 'शोले' जैसी फिल्मों ने उन्हें एक महान अभिनेता के तौर पर स्थापित कर दिया. इसके बाद की कहानी अपने आप में किसी परीकथा से कम नहीं हैं.

अमिताभ की ख्याति कुछ ऐसी है कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी के कारण करोड़ों लोगों के दिलों में बसे अमिताभ हाल ही में कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अपने गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग कर रहे हैं.

उम्र के इस पड़ाव पर भी काम के प्रति उनके जुनून और जज्बे को सब सलाम करते हैं. अमिताभ ने हाल ही में उन्होंने प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर अनाम फिल्म को साइन किया है.बता दें कि फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अमिताभ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?