लाइव न्यूज़ :

एक लाख लोगों को महीने भर खाना खिलाएंगे बिग बी, यहां मिलेगा मुफ्त राशन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2020 08:10 IST

अब तक मनोरंजन जगत के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सभी ने अपने अपने तरीके से लोगों की मदद करने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से इस वक्त पूरा भारत जंग लड़ रहा है।वायरस कम से कम फैले इसके लिए 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है।

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में ये वायरस कम से कम फैले इसके लिए 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में लोगों के घरों से बाहर निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में कोरोना वायरस के कारण काम पर भी सीधा असर पड़ा है। ऐसे में देश की कई बड़ी हस्तियां कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं।

अब तक मनोरंजन जगत के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सभी ने अपने अपने तरीके से लोगों की मदद करने की कोशिश की है। अमिताभ बच्चन भी लोगों की मदद कर रहेहैं।

हाल ही में अमिताभ ने एक पहल शुरू की है।जिसका नाम 'वी आर वन (हम एक हैं)' है। इस पहल को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन दिया है। इस पहले के तहतदेश के लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को एक महीने तक राशन मुहैया कराया जाएगा। 

दरअसल कुछ किराने की दुकानों और सुपर मार्केटों से हाथ मिलाया गया है, जिनके जरिए से वे कर्मचारियों तक राशन की व्यवस्था करेंगे। उन किराने की दुकानों से या सुपरमार्केट्स से सामान खरीदने के लिए कर्मचारियों को एक डिजिटल बारकोड कूपन किया जाएगा, जो उनके राशन प्राप्त करने में पैसे का काम करेगा। 

सोनी की तरफ से कहा गया है कि हम कम से कम 50 हजार कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक महीने तक राशन मुहैया कराना सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में ये एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस