लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से फैंस के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर लिखा- सभी शुभचिंतकों को ढेर सारा प्यार

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 17, 2020 19:40 IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने फैंस के लिए एक और मेसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने कोविड-19 के इलाज के दौरान शुभकामनाएं देने वाले प्रशंसकों का आभार जताया हैबिग बी ने ट्वीट करके बेहद इमोशनल मेसेज लिखा है

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं। दोनों नानावती अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अराध्या कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम क्वारंटाइन में रह रही हैं। मालूम हो, अमिताभ और अभिषेक पिछले हफ्ते ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच बिग बी ने शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रवार को प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार जताया। 

अमिताभ बच्चन ने जताया आभार

77 वर्षीय अमिताभ अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपनी सेहत की जानकारी दे रहे हैं। अमिताभ ने ट्विटर पर अभिषेक के साथ अपनी तस्वीर डालकर लिखा, 'सुख-दुख में आप लोगों ने हमारे प्रियजनों, शुभेच्छुओं, प्रशंसकों ने हमें ढेर सारा प्यार, स्नेह और दुआएं दी हैं। हम अस्पताल के प्रोटोकॉल और पाबंदियों के हालात में आप सभी के प्रति विनम्रतापूर्वक आभार जताते हैं।' 

फैंस को भेजा ढेर सारा प्यार

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने इस तरह से ट्वीट किया हो। उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर लिखा था, 'मुझे एसएमएस, व्हाट्सएप, इंस्टा, ब्लॉग और सभी सोशल मीडिया माध्यमों से हमारी भलाई के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिलती हैं। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल का प्रोटोकॉल प्रतिबंधात्मक है, मैं और अधिक नहीं कह सकता...प्यार।'

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?