लाइव न्यूज़ :

Video: 'चिकन' था अमिताभ बच्चन का फर्स्ट रोल, कभी आवाज के लिए ही मिला था रिजेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2019 10:52 IST

फिल्म 'बदला' के प्रड्यूसर्स में से एक शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के खास इंटरव्यू के पहले पार्ट को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने यूट्यूब पर शेयर किया।

Open in App

फिल्म 'बदला' के प्रड्यूसर्स में से एक शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के खास इंटरव्यू के पहले पार्ट को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने यूट्यूब पर शेयर किया। इसमें शाहरुख ने बिग बी से उस किस्से के बारें में पूछा जो फैंस आज तक नहीं जानते हैं।

जब शाहरुख ने महानायक से पूछा कि आपने कब सोचा कि आप एक्टर बनना चाहते हैं तो उन्होंने बताया कि शायद ये बचपन से ही सोच लिया था, मैं पैदायशी ही,  मैं स्कूल में प्ले किया करता था। अमिताभ  ने बताया कि स्टेज के ऊपर जो पहले शो था उसमें चिकन को रोल दिया गया था। एक्टर ने बताया कि ऑल इंडिया रेडियो में स्ट्रग्ल के दिनों में एक बार वह किसी के कहने पर गए  उनकी आवाज रिकॉर्ड भी की गई लेकिन दूसरे दिन उनकी आवाज रिजेक्ट कर दी गई थी।

 जब ऑल इंडिया रेडियो से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। अमिताभ ने बताया कि यह बात बिल्कुल सच है। उन्होंने बताया कि उनकी आवाज के कारण कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह न्यूज रीडर के पद के लिए ऑल इंडिया रेडियो में ट्राई करें। वह वहां गए और अंग्रेजी न्यूज के लिए वॉइस ऑडिशन देकर आए, लेकिन उनके पास अगले दिन मेसेज आया कि उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है।

इसके बाद उन्हें लोगों ने हिंदी न्यूज रीडर के लिए फिर से ऑल इंडिया रेडियो में ट्राई करने के लिए कहा। अमिताभ भी दूसरी बार ऑडिशन देने पहुंच गए, हालांकि वहां से भी उन्हें यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया गया कि उनकी आवाज रेडियो के लिए सही नहीं है। 

इसके बाद शाहरुख ने कहा कि जिस अमिताभ की आवाज को रिजेक्ट कर दिया गया था, उनकी आवाज के लोग आज फैन हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म 'बदला' के लिए अमिताभ ने अपनी आवाज में एक खास ट्रैक भी रिकॉर्ड किया है। बदला 8 फरवरी को फैंस के सामने रिलीज हो रही है। ये एक थ्रिलर फिल्म है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशाहरुख़ खानबदला मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया