लाइव न्यूज़ :

जलसा की संडे मीटिंग को मिस कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, सफाईकर्मियों को शुभचिंतक बताते हुए कही यह बात

By भाषा | Updated: May 18, 2020 19:15 IST

अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस से कोरोना वायरस से बचने की अपील करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन पिछले 38 वर्ष से हर रविवार को अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण कुछ महीनों से यह बंद हो गया है।इन दिनों कोरोना के बढ़ते मामलों से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों के चेहरों पर मुस्‍कुराहट लाने के लिए रविवार को अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर काम कर रहे अपने सफाईकर्मियों का आभार व्यक्त किया है। बच्चन पिछले 38 वर्ष से हर रविवार को अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण कुछ महीनों से यह बंद हो गया है। उन्होंने रविवार को अपने बंगले के बाहर सफाई कर रहे “शुभचिंतकों” की कुछ तस्वीरें सझा करते हुए कहा कि मिलने-जुलने का सिलसिला रुका नहीं है। बच्च्न ने ट्वीटर पर लिखा,“कौन कहता है कि रविवार को शुभचिंतकों से मुलाकातें बंद हो गई हैं जलसा गेट पर, ये देखिए।” 

अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस से कोरोना वायरस से बचने की अपील करते रहते हैं। इन दिनों कोरोना के बढ़ते मामलों से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों के चेहरों पर मुस्‍कुराहट लाने के लिए रविवार को अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो इतना फनी है कि आप इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। मां-बच्चे का यह मजेदार वीडियो बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें महिला उस बच्चे को हंसाने के लिए जानबूझकर छींकती है, वहीं बच्चा उसकी छींक की आवाज सुनकर जोर-जोर से हंसने लगता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'बच्चे का वीडियो... उदासी भरे हालातों में... बदलाव के लिए थोड़ा हंस लीजिए।'

वीडियो में बच्चे को खुलकर हंसता हुआ देखा जा सकता है। बच्चे को हंसाने के लिए मां लगातार कुछ न कुछ हरकतें करती रहती हैं। मां की हरकतों को देख बच्चा खिलखिला कर हंसने लगता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस मां-बच्चे के इस फनी वीडियो का जमकर आनंद उठा रहे हैं। अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया अक्सर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!