लाइव न्यूज़ :

अस्पताल से अमिताभ बच्चन ने लिखा ब्लॉग, बताया- इलाज ने हर पल को आनंद संग देखने के लिए किया प्रेरित

By भाषा | Updated: July 21, 2020 20:14 IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस समय अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लॉग लिखा, जोकि फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से अमिताभ बच्चन ने लिखा ब्लॉगनानावटी अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ संग अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भाग-दौड़ भरी जिंदगी के इन अकेले लम्हों पर अपनी कलम चलाई है और इस दौर में आए ख्यालों को अपने ब्लॉग के जरिए साझा किया है। अमिताभ ने ब्लॉग में कहा कि कोविड-19 (COVID-19) इलाज ने उन्हें जीवन के हर पल को उसके आनंद के साथ देखने के लिए प्रेरित किया है। 

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 11 जुलाई को 77 वर्षीय अभिनेता और उनके 44 वर्षीय पुत्र अभिषेक बच्चन को नानावटी अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके बाद गत शुक्रवार को अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को भी संक्रमण की पुष्टि होने के करीब सप्ताह भर बाद नानावटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने सोमवार को पृथक वार्ड के अकेलेपन और ''भटकते मन'' को लेकर भी अपने विचार साझा किए। 

उन्होंने लिखा, '' यह मौन और अगले कदम की अनिश्चितता... यह जीवन की प्रकृति का एक आश्चर्य है... वह सब कुछ जो हमारे लिए हर पल लाता है, जीवन का हर एक दिन...।'' अमिताभ ने लिखा, '' गुजरे सामान्य दिनों की गतिविधियों में कभी तसल्ली से बैठने और जैसे विचार अभी हमारे मन में आते हैं, वैसे विचार करने की ओर झुकाव नहीं था.... लेकिन अब इन्हीं विचारों से इन खाली घंटों को भरकर समय गुजरता है।'' उन्होंने लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यह समय खत्म हो जाएगा और वह अपने प्रियजन के साथ होंगे। अमिताभ ने प्रार्थना करने वाले प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया। यहां पढ़ें बिग बी का पूरा ब्लॉग

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो