लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह के निधन से उदास हैं अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर की ब्लैक एंड वाइट तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2020 20:35 IST

दिग्गज नेता अमिताभ बच्चन अब इस दुनिया में नहीं है। उनका 64 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी काफी निराश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाफी अच्छे दोस्त थे अमिताभ बच्चन और अमर सिंहराज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया

राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया जहां वह इलाज करा रहे थे। वो 64 साल के थे। उन्होंने साल 2011 में किडनी प्रतिरोपण कराया था और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य और पूर्व सपा नेता अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके सभी दलों में मित्र थे और वह कुशल राजनेता थे। 

अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि

इसी क्रम में सदी के महानायक और अमर सिंह के दोस्त अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। दरअसल, बिग बी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका सिर नीचे झुका हुआ है। ये एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है, जिसके कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा। ऐसे में दिग्गज अभिनेता के इस पोस्ट को देखकर ये माना जा रहा है कि उन्हें अपने एक बेहतरीन दोस्त के चले जाने से दुख है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने उस दोस्त को श्रद्धांजलि दी, जिसने उनकी मुश्किल समय में काफी मदद की।

दूर-दूर तक होते थे दोनों की दोस्ती के चर्चे

बता दें, एक समय ऐसा भी था जब दोनों की दोस्ती के चर्चे दूर-दूर तक होते थे। बताया जाता है कि अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को कर्ज देकर उन्हें बचाया था। बात 1990 के दशक की है जब बिग बी अपने करियर के सबसे बुरे दौर में थे। उनकी जहां एक ओर फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही थीं तो वहीं उनकी कंपनी एबीसीएल भी डूबने के कगार पर थी। इसके कारण आयकर विभाग से भी उन्हें लगातार नोटिस मिल रही थी। उस समय अमिताभ के लिए अपने आपको बचा पाना मुश्किल था। 

मुश्किल समय में की थी मदद

यही नहीं, बिग बी उस दौर में चार करोड़ रुपए चुका नहीं पा रहे थे, जिसकी वजह से उनका बंगला बिकने वाला था और वो दिवालिया होने की नौबत तक आ चुके थे। ऐसे में अमर सिंह ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उनकी मदद की थी और उन्हें कर्जे से बाहर निकाला। इस मामले के बाद सोनो की दोस्ती काफी लंबी चली। यही नहीं, बॉलीवुड के साथ राजनीतिक गलियारों में भी दोनों के चर्चे होने लगे थे। मगर बाद में दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। गौरतलब है, बिग बी इस समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। वो कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसके कारण यहां उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :अमर सिंहअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?