लाइव न्यूज़ :

जल्द रिटायर होने वाले हैं अमिताभ बच्चन, इशारों इशारों में कही ये फैंस का दिल तोड़ने वाली बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2019 15:21 IST

अमिताभ बच्चन आए दिन ब्लॉग के जरिए अपने दिल की बात फैंस से करते रहते हैं। एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा में सक्रीय रहने के बाद अब बिग बी ने इशारा किया है कि अब उनको रिटायर होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसदी के महानायक अमिताभ बच्चन 77 साल के हो चुके हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट अभी भी वैसी की वैसी ही है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 77 साल के हो चुके हैं। लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट अभी भी वैसी की वैसी ही है। हर कोई अमिताभ को पर्दे पर देखने को व्याकुल रहता है।  महानायक के पास भी फिल्मों की लंबी कतार है। अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबों' हैं जबकि टेलीविजन पर वह कौन बनेगा करोड़पति से फैंस को मनोरंजित कर रहे हैं।

अमिताभ  बच्चन आए दिन ब्लॉग के जरिए अपने दिल की बात फैंस से करते रहते हैं। एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा में सक्रीय रहने के बाद अब बिग बी ने इशारा किया है कि अब उनको रिटायर होना चाहिए। इस खबर से फैंस के बीच निराशा जरूर छा जाएगी।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार अमिताभ 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर  और आलिया भट्ट  नजर आएंगे। अमिताभ समय समय पर ब्लॉग लिखते रहते हैं और फैंस से अपने दिल की हर एक बात कहते हैं।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में मनाली तक जाने के 12 घंटे के अपने सफर के बारे में लिखा है। इतना ही नहीं मनाली की हसीन बादियों को भी उल्लेख किया है। अमिताभ ने ब्लॉग के अंत में चौंकाने वाली बात कही है। अमिताभ ने लिखा है कि मुझे रिटायर हो जाना चाहिए, दिमाग कुछ और सोच रहा है और उंगलियां कुछ और, यह इशारा है....

इस तरह से बिग बी ने अपनी थकान के बारे में फैंस को बताया है। बताया है कि मनाली के 12 घंटे के सफर और कार से ट्रेवल से वह काफी थक गए हैं। लेकिन रिटायर होने वाली बात ने फैंस के बीच निराशा फैला दी है। फैंस के लिए झटका देने वाली बात है। क्योंकि बिग बी कभी भी रिटायर होने की बात नहीं करते हैं। लेकिन इस तरह से उनको लिखना फैंस को निराश कर सकता है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?