लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने बताया टीवी पर क्यों बार-बार आती है उनकी फिल्म 'सूर्यवंशम'

By मेघना वर्मा | Updated: May 23, 2019 10:33 IST

फिल्‍म सूर्यवंशम कहानी है पिता ठाकुर भानुप्रताप सिंह और बेटे हीरा ठाकुर की। जिसमें ये दोनों ही किरदार अमिताभ बच्‍चन ने निभाया है। ये फिल्म 21 मई 1999 को रिलीज हुई थी।

Open in App

अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम को बॉलीवुड में 20 साल हो गए हैं। ये फिल्म 21 मई 1999 को रिलीज हुई थी। अपने सफर 20 साल के बाद भी सूर्यवंशम फिल्म क्लासिक फिल्मों की कैटिगरी में आती हैं। मगर सूर्यवंशम फिल्म ही वो फिल्म है जिसका सबसे जायादा मजाक भी बनाया जाता है। टीवी पर सबसे ज्यादा आने वाली फिल्म इसे ही कहा जाता है। 

रिसेंटली बॉलीवुड के शहंशाह ने बताया है कि क्यों टीवी पर हमेशा सूर्यवंशम फिल्म आती रहती है। अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया। जिसपर लिखा था यह बहुत बड़ी गलतफहमी है कि सूर्यवंशम सोनी टीवी पर जबरन दर्शकों को बार-बार दिखाई जा रही है ब्लकि फैक्ट ये है कि इसकी हाई रेटिंग की वजह से इसे बार-बार प्रसारित किया जाता है।

 

डबल रोल है अमिताभ बच्चन का

फिल्‍म सूर्यवंशम कहानी है पिता ठाकुर भानुप्रताप सिंह और बेटे हीरा ठाकुर की। जिसमें ये दोनों ही किरदार अमिताभ बच्‍चन ने निभाया है। फिल्‍म में अमिताभ के अलावा सौंदर्या, अनुपम खेर और कादर खान जैसे सितारें अहम रोल में थे। 

 

फिल्म सूर्यवंशम की कहानी एक ऐसे अनपढ़ बेटे के बारे में थी जो अपने पिता की ख्वाहिशों को पूरा नहीं कर पाने और तिरस्कृत होने के बाद खुद को साबित करने निकल पड़ता है। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म के लिए उनकी सराहना की गई थी। जल्द ही अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी होंगे। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?