लाइव न्यूज़ :

Christmas 2020: अमिताभ-जया ने अभिषेक, ऐश्वर्या और नातिन नव्या संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस, तस्वीरें वायरल

By अमित कुमार | Updated: December 25, 2020 09:54 IST

क्रिसमस से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन पूरे परिवार के साथ खुशियां मनाते नजर आए। बिग बी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में आज क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया पर शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें।क्रिसमस को बच्चन परिवार ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और इस मौके पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।

कोरोना वायरस की महामारी के कारण इस साल कई त्यौहार का रंग फीका रहा। लेकिन साल के अंत में क्रिसमस की तैयारी पूरी जोरों पर है। बॉलीवुड सितारों पर भी इस त्यौहार का रंग चढ़ गया है। उन्होंने अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाकर इस त्यौहार को भी पूरे उत्साह से मनाने की ठान ली है। अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। 

अमिताभ बच्चन के परिवार की क्रिसमस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सार्वजनिक करने के एक दिन बाद अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इन तस्वीरों को शेयर किया है। नव्या बिग बी की बेटी श्वेता और निखिल नंदा की बेटी हैं। नव्या ने अपनी पोस्ट में चार तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में वह अपनी नानी जया बच्चन के साथ दिख रही हैं। 

एक अन्य तस्वीर में नव्या के नाना-नानी अमिताभ और जया, मां श्वेता, भाई अगस्त्य से लेकर मामा अभिषेक बच्चन, मामी ऐश्वर्या राय और कजन आराध्या भी दिख रही हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर नव्या नंदा ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। आराध्या बच्चन रेड स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में काफी क्यूट लग रही हैं। 

टॅग्स :क्रिसमसअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनजया बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!