लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को रबिंद्र भारती यूनिवर्सिटी नहीं देगी डी लीट की उपाधि, वीसी ने बताई वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 28, 2018 15:55 IST

रबिंद्र भारती यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आठ मई को कोलकाता स्थित जोरासांको में आयोजित होगा। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी विश्वविद्यालय के मानद डीलीट की उपाधि देंगे।

Open in App

पश्चिम बंगाल की रबिंद्र भारती यूनिवर्सिटी (आरबीयू) ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को मानद डीलीट की उपाधि देने का फैसला वापस ले लिया है। रबिंद्र भारती यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर सब्यसाची बसु रे चौधरी ने शनिवार (28 अप्रैल) को ये जानकारी दी।

इस साल होने वाले विश्वविद्यालय में दीक्षांत कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी मानद उपाधि प्रदान करेंगे। वाइस-चांसलर चौधरी ने बताया किसी भी ऐसे व्यक्ति को डीलीट न दिया जाए जो समारोह में मौजूद न रह सके।

अमिताभ बच्चन ने पहले ही बता दिया था कि वो आठ मई को होने वाले रविंद्र भारती विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

वीसी चौधरी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि रबिंद्र भारती यूनिवर्सिटी के 43वें दीक्षांत समारोह में लेखक नबनीता देव सेन, पेंटर जतिन दास और शास्त्रीय गायक पंडित अमिय रंजन बंदोपाध्याय को मानद डीलीट उपाधि दी जाएगी।

दीक्षांत समारोह कोलकाता के जोरासांको स्थित रबिंद्र भारती यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह रविंद्र नाथ टैगौरे की जयंती नौ मई से एक दिन पहले आयोजित किया जा रहा है। जोरासांको में ही रविंद्र नाथ टैगोर का पैतृक आवास था जहाँ वो आजीवन रहे। रविंद्र नाथ टैगोर के जोरासांको स्थित आवास में अब संग्रहालय बना दिया गया है। 

विश्वविद्लाय के दीक्षांत समारोह के मौके पर वरिष्ठ पेंटर राबिन मंडल को हीरांचद डागर मेमोरियल अवार्ड, गायक राम गुहा ठाकुरता और स्कल्प्टर निरंजन प्रधान को पश्चिम बंगाल डांस ड्रामा म्यूजिक एंड विजुअल आर्ट्स राज्य अकादमी अवार्ड दिया जाएगा।

नृत्यांगना पूर्णिमा घोष और रंगकर्मी पंकज कुमार मुंशी को भी इस मौके पर राज्य साहित्य अकादमी अवार्ड दिया जाएगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अमिताभ बच्चनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?