लाइव न्यूज़ :

जब दिलीप कुमार का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे अमिताभ बच्चन, लाइन में लगे करते रहे इंतजार, देखा तक नहीं, जानें पूरा किस्सा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2021 12:00 IST

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में दिवंगत दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए एक नोट लिखा है कि कैसे उनकी मुलाकात दिलीप कुमार से हुई। 

Open in App
ठळक मुद्दे7 जुलाई को निधन हुआ था। जब दिलीप कुमार ने उन्हें अपना ऑटोग्राफ देने से इनकार कर दिया था।एक रेस्तरां में दिलीप कुमार को देखकर दंग रह गए थे।

मुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार को याद किया है। सोशल मीडिया पर दिवंगत दिलीप कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है। उस समय को याद किया, जब उन्हें सिनेमा हॉल में जाने की अनुमति नहीं थी और कैसे वह अक्सर दिलीप कुमार की जादुई कहानियों और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति को सुनते थे। उस समय को याद करते हुए जब उन्होंने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बड़े सिल्वर स्क्रीन पर देखा था।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में दिवंगत दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए एक नोट लिखा है कि कैसे उनकी मुलाकात दिलीप कुमार से हुई। बिग बी ने उस समय को भी याद किया जब दिलीप कुमार ने उन्हें अपना ऑटोग्राफ देने से इनकार कर दिया था। 7 जुलाई को निधन हुआ था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिलीप कुमार को अपना आइडल मानते थे।

1960 के दशक में एक रेस्टोरेंट में दिलीप कुमार को देखा था

बच्चन ने यह भी साझा किया कि कैसे उन्होंने एक बार एक रेस्तरां में दिलीप कुमार को देखकर दंग रह गए थे।आत्मविश्वास दिखाया और वह साहसपूर्वक उनके पास ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ा। लेकिन ऑटोग्राफ नहीं मिला।ऑटोग्राफ बुक अभी भी मेरे खाली हाथों में था। मैं खड़ा होकर सोचता रह गया। 

बिग बी ने बताया कि उन्होंने 1960 के दशक में एक रेस्टोरेंट में दिलीप कुमार को देखा था। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ कब्रिस्तान पहुंचकर अभिनेता को विदाई दी। दिलीप कुमार से जुड़ी कई यादें अमिताभ बच्चन के जेहन में है। उन्होंने अपने ब्लॉग में इसका जिक्र किया है।

अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार ने फिल्म ‘शक्ति’ में साथ में काम किया था

अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार ने फिल्म ‘शक्ति’ में साथ में काम किया था। फिल्म में दिलीप कुमार ने पिता का किरदार निभाया और अमिताभ उनके बेटे बने थे। अपने ब्लॉग में बिग बी उस वक्त के बारे में बताते हैं जब उन्हें सिनेमाहॉल जाने की इजाजत नहीं थी।

श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन जुहू के कब्रिस्तान पहुंचे

लेकिन पर्दे पर दिलीप कुमार ने जो जादू बिखेरा, वह सब कहानियां उन्होंने सुन रखी थीं। उन्होंने बताया कि जब पहली बार दिलीप कुमार को बड़े पर्दे पर देखा और फिर वह वक्त भी आया जब उन्हें अपने सामने देखकर वह हैरान रह गए थे। दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन जुहू के कब्रिस्तान पहुंचे थे। उस वक्त का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा कि ‘मैं धरती पर मिट्टी के ढेर के सामने खड़ा हूं।

अभी-अभी खोदी गई… मिट्टी के ढेर के ऊपर बिखरी हुई कुछ मालाएं और फूल... और उनके आस-पास कोई नहीं... वह नीचे सो रहे... शांतिपूर्ण और बिल्कुल शांत .. उनकी उपस्थिति ही बड़ी थी, टैलेंट से भरे हुए... भव्य रचनात्मक दूरदर्शी... सर्वश्रेष्ठ की यह सर्वश्रेष्ठता... अंतिम... अब कब्र के एक छोटे से मिट्टी के ढेर में सिमट गई.. वह चले गए।‘ आगे अमिताभ कहते हैं कि ‘इतिहास हमेशा रहेगा… दिलीप कुमार से पहले, दिलीप कुमार के बाद।‘ 

टॅग्स :दिलीप कुमारअमिताभ बच्चनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?