लाइव न्यूज़ :

...तो क्या इस वजह से अमिताभ बच्चन छोड़ देंगे ट्विटर, जानें क्या है पूरा माजरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 1, 2018 11:00 IST

अमिताभ बच्चम ने ट्वीट किया- अब समय हो गया है विदा लेने का

Open in App

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटियों में से एक हैं। ट्विटर हो या फेसबुक बिग बी, हर जगह एक्टिव रहते हैं। लेकिन बिग बी ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिसको देखकर तो यही लग रहा है कि वह जल्द ही ट्विटर छोड़ देंगे। अमिताभ ट्विटर से नाराज लग रहे हैं। बुधवार 1 फरवरी को  देर रात 11:35 पर ट्वीट कर बिग बी ने अपनी नाराजगी जाहिर की। अमिताभ ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि उसने उनके फॉलोअर्स घटा दिए गए हैं। 

अमिताभ ने ट्वीट कर बोला, ट्विटर, आपने मेरे फॉलोअर्स घटाए हैं? यह मजाक लग रहा है। अब समय हो गया है विदा लेने का। अभी तक के सफर के लिए धन्यवाद।' अमिताभ बच्चन ने दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का जिक्र करते हुए ट्वीट में आगे लिखा है- इस समुद्र में और भी कई सारी मछलियां हैं और कहीं ज्यादा रोचक हैं। 

बता दें कि बिग बी ने अपनी पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो किसी विलेन को अपने शिकंजे में लिए हुए हैं। गौरतलब है कि ट्विटर के रवैये से एंग्री यंग मैन वाला उनका किरदार जाग गया है। बता दें कि ट्विटर ने बुधवार को जो आंकड़ें दिए हैं, उसमें देश में ट्विटर पर पीएम मोदी के सबसे ज्यादा 3.99 करोड़ फॉलोअर्स हैं जबकि अब अमिताभ को पछाड़कर शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?