लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं कि हमें इंसानियत से हाथ नहीं धोना चाहिए...

By अमित कुमार | Updated: April 27, 2020 13:21 IST

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बी लोगों को लॉकडाउन की इस स्थिति में इंसानियत का पाठ पढ़ा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह वीडियो इंग्लिश और हिंदी दोनों ही भाषाओं में अपलोड किया गया है। फैंस लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस से कोरोना वायरस से बचने की अपील करते रहते हैं। रविवार रात बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में उन्होंने इंसानियत को जिंदा रखने की बात कही। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इंसानियत- एक कदम इंसानियत की ओर'। 

वीडियो में अमिताभ बच्चन ने लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि भले ही कोरोना के कारण अब हमारी जिंदगी बदल गई हो, लेकिन हमें बेवजह किसी पर संदेह नहीं करना चाहिए। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो में अपनी आवाज दी है। यह इंग्लिश और हिंदी दोनों ही भाषाओं में अपलोड किया गया है। फैंस लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

वीडियो में अमिताभ ने कही दिल छू लेने वाली बात

''अपनी मां की कोख से पैदा होते ही मुझे एक डॉक्टर ने अपनी सरपरस्त हथेलियों में संभाला। जब होश भी ना संभाला था एक नर्स ने अपने मुलायम हाथों से मुझे नहलाया। अपनी उंगली से मेरी उंगली पकड़कर एक टीचर ने मुझे अ-आ, इ-ई, उ-ऊ लिखना सिखाया। मेरी सलामती हमेशा उस बस के ड्राइवर के सुरक्षित हाथों में थी जो मुझे स्कूल लाता, ले जाता था। जब मैं खाना खाता मैं निश्चिंत था, कि वो मेरे खानसामा जी के भरोसेमंद हाथों से ही बना था। हमें हमेशा उन हाथों की जरूरत पड़ी है और अब भी पड़ेगी, उन भरोसेमंद हाथों की, उन सरपरस्त हथेलियों की, उन मार्गदर्शक उंगलियों की।

आज हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाए रखना सर्वोपरि है, और आज मैं आपसे अपने हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं कि हमें इंसानियत से हाथ नहीं धोना चाहिए। हमें अपने आसपास के लोगों के प्रति संदेहजनक नहीं होना चाहिए, हमें अपने आसपास के लोगों से किनारा नहीं करना चाहिए, हमें अपने आसपास के लोगों को शर्मसार नहीं करना चाहिए, हमें जानकार होना चाहिए, हमें हमदर्द होना चाहिए, हमें एक होना चाहिए, हमें इंसान होना चाहिए, हमें इंसान होना चाहिए।''

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच