लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब अमिताभ बच्चन ने नानावती के डॉक्टर्स और स्टाफ से कहा था- आप न होते तो जाने इंसानियत कहां जाती

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 07:03 IST

कोरोना वायरस को लेकर अमिताभ बच्चन शुरू से ही लोगों को सतर्क करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने समय-समय वीडियो के जरिए फैंस को इस महामारी से लड़ने की हिम्मत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन इस अस्पताल को लेकर एक वीडियो शेयर किया था।अमिताभ ने अपने वीडियो में डॉक्टरों, नर्सों और पूरे मेडिकल स्टाफ की बहुत तारीफ की थी। अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक बार फिर यह वीडियो चर्चा में आ गया है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस की चपेटे में आ गए हैं। शनिवार को अमिताभ ने ट्वीटर पर खुद इस बात की जानकारी दी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन इस अस्पताल को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने वहां के डॉक्टर और बाकी स्टाफ की जमकर तारीफ की थी। 

अमिताभ ने अपने वीडियो में कहा था कि मैं डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के आगे नतमस्तक हूं। अस्पताल में काम करने वालों में ईश्वर का रूप है। मंदिर इसलिए बंद हैं क्योंकि भगवान सफेट कोट पहनकर अस्पतालों में काम कर रहे हैं। आप न होते तो जाने इंसानियत कहां जाती। अमिताभ ने अपने वीडियो में डॉक्टरों, नर्सों और पूरे मेडिकल स्टाफ की बहुत तारीफ की थी। 

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी

अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक बार फिर यह वीडियो चर्चा में आ गया है। अमिताभ ने कोरोना होने के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘‘ जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’’ हालांकि अब उनके परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।

अभिषेक बच्चन कर रहे हैं नियमों का पालन

वहीं अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘बीएमसी के अधिकारी संपर्क में हैं और हम उनके मुताबिक नियमों का पालन कर रहे हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच