लाइव न्यूज़ :

बेटी श्वेता नंदा को अमिताभ बच्चन ने उपहार में दिया बंगला 'प्रतीक्षा', 50 करोड़ से ज्यादा है कीमत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 25, 2023 12:13 IST

बंगले को स्थानांतरित करने का संपत्ति विलेख और उसका पंजीकरण इस महीने की शुरुआत में किया गया था। इसके लिए अमिताभ बच्चन ने 50.7 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई।

Open in App
ठळक मुद्दे बेटी श्वेता नंदा को अमिताभ बच्चन ने उपहार में दिया बंगला 'प्रतीक्षा' 'प्रतीक्षा' के अलावा अमिताभ के पास मुंबई में दो और बंगले हैंयह प्लॉट लगभग 17,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और पत्नी जया बच्चन ने 50 करोड़ रुपये की कीमत वाला अपना जुहू स्थित बंगला, प्रतीक्षा, बेटी श्वेता नंदा को उपहार में दिया है। यह बंगला, मुंबई की ऐतिहासिक आवासीय संपत्तियों में से एक है।  यह प्लॉट लगभग 17,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। 

 टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार बंगले को स्थानांतरित करने का संपत्ति विलेख और उसका पंजीकरण इस महीने की शुरुआत में किया गया था। इसके लिए अमिताभ बच्चन ने 50.7 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई। 

बता दें कि मुबंई में बच्चन परिवार की कई संपत्तियां हैं। हालांकि बच्चन परिवार के तीन बंगले प्रतीक्षा, जलसा और जनक काफी मशहूर हैं। बच्चन परिवार 1976 में प्रतीक्षा में रहने आया था।  परिवार ने शहर के आलीशान स्थानों में लक्जरी अपार्टमेंट और वाणिज्यिक कार्यालयों में भी निवेश किया है। 

अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अपने एक ब्लॉग में बताया था कि उनके पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन ने इस बंगले का नाम प्रतीक्षा रखा था। 'प्रतीक्षा' को जिस प्लॉट पर बनाया गया है वह दो भाग में है। इसमें 9,585 वर्ग फीट का मालिकाना हक अमिताभ के पास जबकि  7,250 वर्ग फीट का मालिकाना हक पत्नी जया के पास है। साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी भी इसी बंगले से हुई थी। 

बता दें कि अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा 49 साल की हैं और उन्होंने बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की है।  उनके दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा हैं। श्वेता और अमिताभ बच्चन के संबंध को पिता-पुत्री के बीच के रिश्ते के एक खूबसूरत उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। 

बता दें कि 'प्रतीक्षा' के अलावा अमिताभ के पास मुंबई में दो और बंगले हैं। अमिताभ अपने परिवार के साथ जलसा में रहते है। उनका तीसरा बंगला 'जनक' भी है, जिसका उपयोग ऑफिस के रूप में किया जाता है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच