लाइव न्यूज़ :

'अमर अकबर एंथनी' के एक सीन को करने के लिए अमिताभ बच्चन को लेने पड़े थे 14 रीटेक, सालों बाद अब खुला राज

By अमित कुमार | Updated: June 2, 2020 21:56 IST

अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में अपना शत प्रतिशत योगदान देने में विश्वास रखते हैं। अगर बिग बी किसी शॉट से खुश नहीं होते तो वह उसे बार-बार रिटेक करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू के दौरान शबाना आजमी ने फिल्म से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया।शबाना आजमी के मुताबिक इस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए अमिताभ ने 14 बार परफैक्ट रीटेक दिया।

अमर अकबर एंथनी फिल्म से अमिताभ बच्चन को एक नई पहचान मिली थी। इस फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट साबित रहे थे। दमदार कहानी और शानदार गानों के कारण फिल्म को बॉक्स ऑफिस जबरदस्त सफलता मिली थी। अमर अकबर एंथनी 27 मई 1977 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने एंथनी का किरदार निभाया था, जो पेशे से चोर होता है। इस फिल्म ने बिग बी के करियर को एक नई दिशा देने का काम किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी भी इस फिल्म की हिस्सा रहीं। बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू के दौरान शबाना आजमी ने फिल्म से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया। शबाना आजमी ने बताया कि फिल्म अमर अकबर एंथनी का एक फेमस सीन को करने के लिए अमिताभ बच्चन को 14 रिटेक लेने पड़े थे। इस सीन में अमिताभ शराब के नशे में होते हैं और वह आइने में खुद से बात करते हैं।

शबाना आजमी के मुताबिक इस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए अमिताभ ने 14 बार परफैक्ट रीटेक दिया। 14 बार रिटेक देने के बाद भी अमिताभ एक बार भी परेशान नहीं हुए। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान उसी बिल्डिंग में अमिताभ एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म परवरिश और 'अमर अकबर एंथनी' की शूटिंग एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर पर हो रही थी।

ये दोनों ही फिल्म उस दौरान सुपरहिट साबित रही थी। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने फिल्म के रिलीज के मौके पर इससे जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया था। अमिताभ ने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की स्टारकास्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के कलेक्शन को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा, आज से 43 साल पहले अमर अकबर एंथोनी ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर आज की महंगाई के हिसाब से इसे देखा जाए तो ये फिल्म बाहुबली 2-कंक्लूजन की कमाई से भी ज्यादा है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशबाना आज़मीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!