लाइव न्यूज़ :

Jhund Teaser: आया ये शेरों का झुंड है..., अमिताभ बच्चन की 'झुंड़' का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2020 12:43 IST

झुंड के इस टीजर को अभिषेक बच्चन ने रिलीज किया है। पिता की इस फिल्म को लेकर अभिषेक काफी एक्साइटेड हैं। इसे शेयर करते हुए अभिषेक ने जबरदस्त कैप्शन लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म मेकर नागराज मुंजले अब बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाने जा रहे हैं। उनकी फिल्म झुंड जल्द फैंस से रूबरू होने को तैयार है।

फिल्म मेकर नागराज मुंजले अब बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाने जा रहे हैं। उनकी फिल्म झुंड जल्द फैंस से रूबरू होने को तैयार है। खास बात ये है कि झुंड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के  फर्स्ट लुक के बाद अब इसका टीजर रिलीज किया गया है।

 झुंड के इस टीजर को अभिषेक बच्चन ने रिलीज किया है। पिता की इस फिल्म को लेकर अभिषेक काफी एक्साइटेड हैं। इसे शेयर करते हुए अभिषेक ने जबरदस्त कैप्शन लिखा है।  अभिषेक ने कैप्शन में लिखा कि मैं इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हूं। ये काफी शानदार है, पेश है झुंड का टीजर ट्रेलर।

टीजर रिलीज होते ही छा गया है। पोस्टर की तरह से टीजर में भी सभी बैक साइड से नजर आ रहे हैं।1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर ट्रेलर में कई सारे लोगों का झुंड दिख रहा है। उन सभी के हाथ में हथियार जैसे- 'बैट, चेन, रॉट आदि है।

झुंड के बैंकग्राउंड में अमिताभ की आवाज में सुनाई देता है कि  झुंड नहीं कहिए साहब, टीम कहिए। जिसके बाद गाना बजता है-खाना के पीने को साबुन से धोने को बिंदास आया ये झुंड है, मस्ती में जीना है, लेना ना देना है। फुर्सत से आया से झुंड है...आया ये शेरों का झुंड है।

मंजुले की फिल्म 'झुंड'  मुख्य रुप से स्लम सॉकर के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में महानायक एक प्रोफेसर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। स्ट्रीट में रहने वाले  बच्चों को प्रेरित करता है और एक फुटबॉल टीम की शुरुआत करता है।

मराठी फिल्म निर्माता नागराज मंजुले ने अपनी हिट फिल्म 'सैराट' से काफी फेम पा चुके हैं। यह फिल्म मंजुले की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनझुंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?