लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की इस फिल्म पर लगा चोरी का आरोप, बिग बी समेत तीन लोगों को मिला नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2019 09:28 IST

अमिताभ बच्चन एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ एक बार फिर से एक नई फिल्म लेकर फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन एक के बाद एक फिल्म के जरिए अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। अमिताभ जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन एक के बाद एक फिल्म के जरिए अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। अमिताभ जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं। बिग बी इस बार झुंड फिल्म ले कर आ रहे रहे हैं। ऐसे में झुंड रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों में फंस गई है। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नागराज मंजुले, टी सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार और अमिताभ बच्चन को कॉपीराइट उलंघन के तहत फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार ने नोटिस भेजा है।

फिल्म मेकर ने आईएनएस को इंटरव्यू में बताया है कि उनको नोटिस का जवाब केवल टीसीज के द्वारा मिला है।नंदी चिन्नी कुमार ने आरोप लगाया है कि फिल्म के निर्माताओं ने उनको धोखा दिया है। इतना ही नहीं नहीं वह फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बारे में भी फिलहाल सोच रहे हैं।

उनका कहना है कि 2017 में फिल्म बनाने के अधिकार उन्होंने खरीदे थे। जो स्लम सॉकर खिलाड़ी थे और होमलेस वर्ल्ड कप भारतीय कप्तान थे।नंदी चिन्नी कुमार ने नागपुर की एक बस्ती में पैदा हुए अखिलेश के जीवन पर स्लम सॉकर नामक बाइलिंग्वल फिल्म लिखने और निर्देशित करने की योजना बनाई थी। अखिलेश नेश में चूर रहने वाला इंसान था। 

लेकिन फुटबॉल से उसका प्यार कापी तगड़ा था। इसी दिलचस्पी ने उसकी जिंदगी बदल दी और वह होमलेस वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान बने थे।

 निर्देशक ने 11 जून, 2018 को तेलंगाना सिनेमा राइटर्स एसोसिएशन के साथ कहानी और पटकथा को रजिस्टर्ड करने का दावा किया है। जबकि मराठी निर्देशक नागराज मंजुले ने विजय बरसे के जीवन पर एक फिल्म बनाने के राइट्स खरीदे , जो अखिलेश के कोच थे।इसी बात पर कुमार ने कथित तौर पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने की बात कही है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?