लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्‍टर्स को अमिताभ बच्‍चन ने खास अंदाज में किया सलाम, फ‍िल्‍म कुली के इस गाने से की हौसला अफजाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2020 09:20 IST

अमिताभ ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर एक तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा है- सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं! यह लाइन अमिताभ बच्‍चन की फ‍िल्‍म कुली के गाने की लाइन है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की जान बचा रहे दुनियाभर के डॉक्‍टर्स को सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने अनोखे अंदाज में सलाम किया है। ट्विटर के बाद अमिताभ बच्‍चन ने इंस्‍टाग्राम पर भी यह पोस्‍ट शेयर किया है।

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही।लोगों की जान बचा रहे दुनियाभर के डॉक्‍टर्स को सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने अनोखे अंदाज में सलाम किया है।

अमिताभ सोशल मीडिया के जरिए लगातार लोगों को कोरोना से सचेत करने को रहे रहे हैं। अब अमिताभ ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर एक तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा है- सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं! यह लाइन अमिताभ बच्‍चन की फ‍िल्‍म कुली के गाने की लाइन है। 

इस खास गाने के साथ अमिताभ बच्‍चन ने एक जो तस्‍वीर पोस्‍ट की है उसमें एक डॉक्‍टर अपने कंधे पर पूरी धरती को उठाए नजर आ रहा है। अमिताभ बच्‍चन का यह पोस्‍ट कुछ ही देर में वायरल हो गया। ट्विटर के बाद अमिताभ बच्‍चन ने इंस्‍टाग्राम पर भी यह पोस्‍ट शेयर किया है।  समय समय पर कोरोना वायरस पर अमिताभ ट्वीट आदि कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ ने बताया था कि 78 साल में उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है। महानायक ने लिखा था किअपने 78 वर्षों के जीवन में मैंने कभी भी , मानव जाति को अपने सभी मानवों को एक साथ , स्नेह, आदर सत्कार  ,प्यार , सहिष्णुता , और उनकी भलाई के लिए , सब को एक ही स्वर में , उनकी सुरक्षा के लिए कहा हो। सावधान रहिएगा '!! विश्व की मानव सभ्यता  ; सभ्य है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!