लाइव न्यूज़ :

Watch: अमिताभ बच्चन ने रश्मिका मंदाना के डीपफेक वायरल वीडियो पर की आलोचना, कही ये बात..

By आकाश चौरसिया | Updated: November 6, 2023 10:50 IST

बीते रविवार को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन ने गुस्से में ये बात कह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआइसके सामने आते ही यूजर्स ने की अपनी-अपनी तरह से टिप्पणीफिर, अमिताभ बच्चन ने तो इसे आड़ें हाथों लिया

नई दिल्ली: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक रूपांतरित वीडियो वायरल होने पर अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की वकालत की है। रविवार को फिल्म 'पुष्पा' की एक्ट्रेस का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रश्मिका से मिलती जुलती शक्ल वाली महिला को स्वीमिंग पोशाक पहने हुए लिफ्ट में चढ़ते दिख रही थी। लेकिन, जब यह वायरल हुआ तो इस पर यूजर्स ने इसे गलत बताया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक मीडियाकर्मी ने कहा कि यह बहुत जरुरी है कि इस पर कानूनी कार्रवाई हो और ऐसे वायरल वीडियो को रोकने के लिए नियंत्रण नियम बनें। इसके साथ ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ये वायरल वीडियो सभी ने इंस्टाग्राम पर देखा होगा।  एक डीपफेक वीडियो से, जिसके कारण कोई भी सोशल मीडिया पर इस जाल में फंस सकता है। लेकिन, अगर इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आप कुछ देर में ही पाएंगे कि जो महिला लिफ्ट में जाती है, उसका चेहरा कुछ देर के लिए रश्मिका की तरह नजर आने लगता है। 

इस पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर कर कहा कि इन घटनाओं पर कानूनी कार्रवाई बनती है। यह पूरी तरह से एक कानूनी मामला है। इस बीच, रश्मिका ने अभी तक वीडियो पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वैसे अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति शो में व्यस्त हैं। वहीं, बड़े पर्दे की बात की जाए तो अमिताभ दक्षिण के जाने माने चेहरे रजनीकांत के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस क्रम में अमिताभ रजनीकांत के साथ लगभग 33 साल बाद 'थलापति 170' में दिखेंगे। इस फिल्म के कुछ सीन मुंबई में भी फिल्माएं गए हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारअमिताभ बच्चनवायरल वीडियोरश्मिका मंदाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल