लाइव न्यूज़ :

OTT पर ही रिलीज होगी 'गुलाबो सिताबो', अमिताभ बच्चन ने लगाई मुहर, 12 जून को इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2020 11:57 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) पहली बार एक साथ फिल्म गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo) में साथ नजर आने आ जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गुलाबो सिताबो भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।अमिताभ बच्चन ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि गुलाबो सिताबो ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।

कोरोना वायरस के कारण काफी समय से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ना फिल्मों की शूटिंग ही हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो पा रही है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ हो गया है। ऐसे में फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर बात चल रही है।

हाल ही में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज के कुछ दिनों बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश कर की गई और हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय कुमार लॉकडाउन के बीच बड़ा कदम उठा सकते हैं और अपनी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म फर रिलीज कर सकते हैं। गुलाबो सिताबो भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

अब अमिताभ बच्चन ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि गुलाबो सिताबो ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। ये फिल्म 12 जून को रिलीज की जाएगी। फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी। अमिताभ ने खबर की जानकारी देते हुए एक पोस्टर रिलीज किया और लिखा है कि एक इज्जतदार जनाब और हमे अनोखे किरदार की कहानी।

   अमिताभ ने एक और फोटो शेयर करके लिखा है कि 1969 में फिल्म उद्योग में शामिल हुए .. अब 2020 में यह .. 51 साल है .. !! इस दुर्जेय अवधि के दौरान कई परिवर्तन और चुनौतियां देखी गईं .. अब एक और चुनौती ।।मेरी फिल्म का DIGITAL RELEASE ..गुलाबो सिताबो !!12 जून, केवल अमेजन प्राइम पर .. दुनिया भर में .. 200 से अधिक देश की .. यह अद्भुत है ..एक और चुनौती का हिस्सा बनने के लिए सम्मानित !!  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) पहली बार एक साथ फिल्म गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo) में साथ नजर आने आ जा रहे हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को पर्दे पर पेश होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। ऐसे में मेकर्स थिएटर खुलने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही नई रिलीज डेट भी चिंता विषय बनी हुई थी। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनआयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच