लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्‍चन ने कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की खबरों को बताया फेक, फैंस को ट्वीट कर दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 23, 2020 18:00 IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उन सभी खबरों को खारिज किया है, जिसमें बताया गया था की उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 जुलाई से अस्पताल म इ भर्ती हैं अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें बताया गया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बिग बी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया, 'ये खबर गलत, गैरजिम्मेदार और फर्जी है।' मालूम हो, 11 जुलाई को अमिताभ और अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए थे। तभी से दोनों एक्टर्स मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। 

अस्पताल में भर्ती हैं ऐश्वर्या और आराध्या

वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं। ऐसे में पहले तो दोनों घर पर ही होम क्वारंटाइन में रह रही थीं, लेकिन बाद में दोनों को भी नानावटी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। बता दें, अस्पताल से अमिताभ बच्चन फैंस से लगातार सोशल मीडिया के जरिए रूबरू हो रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरूवार को उन सभी खबरों को सिरे खारिज किया है जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं बिग बी

बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अब बिग बी फेक न्यूज़ को लेकर लगातार लोगों के ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं। वहीं, फैंस के लिए अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट भी किया था। इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर में जहां बिग बी हाथ जोड़ते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो दुआ मांगते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं, बिग बी ने इसके साथ कैप्शन में लिखा था, 'मजहब तो ये दो हथेलियां बताती हैं, जुड़ें तो 'पूजा' खुलें तो 'दुआ' कहलाती हैं...!' 

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?