लाइव न्यूज़ :

मजदूरों को घर भेजने के लिए अमिताभ बच्चन ने बुक करवाई फ्लाइट्स, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: June 10, 2020 14:54 IST

लॉकडाउन में अपने-अपने घर पहुंचने के लिए पैदल निकल पड़े प्रवासी मजदूरों को लेकर सोनू सूद लगातार सराहनीय काम कर रहे हैं। वह घर से दूर फंसे लोगों को घर पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद के अलावा अब अमिताभ बच्चन भी इस काम को करते दिखाई पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया था।प्रवासी मजदूरों के लिए अमिताभ बच्चन का यह काम देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें सलाम कर रहे हैं।लखनऊ,गोरखपुर और वाराणसी के प्रवासी मजदूरों को इन फ्लाइट्स के जरिए उनके घर छोड़ा जाएगा।

बॉलीवुड एक्ट्रर सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन ने भी प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए अमिताभ बच्चन ने 6 चार्टर्ड फ्लाइट्स का इंतजाम किया है। अमिताभ बच्चन के इस काम के लिए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए इससे पहले बिग बी ने बस का इंतजाम भी किया था। 

रिपोर्ट्स की मानें तो हर फ्लाइट में 180 लोगों को उत्तर प्रदेश छोड़ा जाएगा। इनमें से 4 फ्लाइट्स आज यानी 10 जून और 2 फ्लाइट्स 11 मई को रवाना होंगी। लखनऊ,गोरखपुर और वाराणसी के प्रवासी मजदूरों को इन फ्लाइट्स के जरिए उनके घर छोड़ा जाएगा। प्रवासी मजदूरों के लिए अमिताभ बच्चन का यह काम देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें सलाम कर रहे हैं।

इससे पहले 29 मई को अमिताभ ने महीम दरगाह ट्रस्ट और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर बस सेवा शुरू की थी। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए शुक्रवार (29 मई) को 10 बसें हाजी अली दरगाह से रवाना हुईं । बसों में मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था कराई गई। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कैपिसिटी से आधे मजदूर ही बिठाए गए। 

52 सीट की बस में सिर्फ 25 मजदूर बैठे। बस में लोगों के लिए मेडिकल किट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वहीं फिल्मीबीट की खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन 10000 परिवारों को राशन एबी कॅाप लिमिटेड के एमडी राजेश यादव पहुंचा रहे हैं। ये काम आज से नहीं बल्कि 28 मार्च से लगातार जारी है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच