लाइव न्यूज़ :

25% लीवर के सहारे जिंदा हैं अमिताभ, 75 की उम्र में भी करते हैं जमकर मेहनत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 27, 2019 08:38 IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन हेपेटािइटस बी वायरस से संक्रमित लोगों के प्रति समाज में बढ़ती दुर्भावना से दुखी हैं

Open in App

मेगास्टार अमिताभ बच्चन हेपेटािइटस बी वायरस से संक्रमित लोगों के प्रति समाज में बढ़ती दुर्भावना से दुखी हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक इवेंट में काफी संजीदगी से अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद भी हेपेटाइटिस बी के मरीज हैं और इस बीमारी के चलते उनके लीवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब हो चुका है.

आज वे केवल 25 परसेंट लीवर पर जिंदा हैं. बिग बी ने कहा, ''इस बीमारी की वजह से जो व्यवहार लोगों के साथ होता है, वह मुझे बहुत दुखी करता है. मुझे पता चला कि इसकी वजह से तमाम महिलाओं को घर से निकाल दिया जाता है. बहुत से देश भी ऐसे हैं जहां पता चले कि आपके शरीर में ये वायरस है तो देश में नहीं घुसने दिया जाता लेकिन, अगर मेरी सूरत और मेरी आवाज, इस अन्याय के खिलाफ काम कर सकती है तो मैं अवश्य इसमें सहयोग देना चाहूंगा.'

उन्होंने यह भी कहा, ''मैं हेपेटािइटस बी का मरीज हूं. परेशान हो रहा हूं लेकिन मैं जीवित हूं. मेरा 75 फीसदी लीवर खराब हो चुका है लेकिन मैं 25 फीसदी पर भी जिंदा हूं. मुझे बताया गया है कि अगर आपका लीवर 12 फीसदी भी ठीक है तो लोग जीवित रह सकते हैं. मैं आपको यह भी बताना चाहता हूं कि मुझे किसी काम या दिनचर्या में कोई भी तकलीफ नहीं होती.

मैं काम करता हूं, एक साधारण जीवन बिता रहा हूं, जहां भी बुलाया जाता है, मैं वहां जाता हूं.'' अमिताभ ने इस दौरान पोलिया मुक्त भारत में अपने योगदान की चर्चा करते हुए कहा टीबी के खिलाफ चले अभियान में भी वह शामिल रहे हैं.

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?