लाइव न्यूज़ :

फिर से बदली 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज डेट, अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म अब इस दिन होगी रिलीज

By भाषा | Updated: December 16, 2019 16:21 IST

सरकार ने ‘पिकू’ में बच्चन के साथ काम किया है। राइजिंग सन फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ‘गुलाबो सिताबो’ के निर्माता रोनी लाहिड़ी और शील कुमार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे‘गुलाबो सिताबो’ अब निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले यानि 17 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ अब निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले यानि 17 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

लखनऊ की पृष्ठभूमि पर बनी ‘गुलाबो सिताबो’ एक पारिवारिक कामेडी फिल्म है। इस फिल्म की पटकथा सरकार की पुरानी सहयोगी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। सरकार और जूही ने ‘विकी डोनर’, ‘पिकू’ और ‘अक्टूबर’ फिल्मों के लिए साथ काम किया था।

आयुष्मान खुराना 2012 में आयी अपनी पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ के बाद अब सरकार के साथ काम कर रहे हैं। ‘विकी डोनर’ बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। सरकार ने ‘पिकू’ में बच्चन के साथ काम किया है। राइजिंग सन फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ‘गुलाबो सिताबो’ के निर्माता रोनी लाहिड़ी और शील कुमार हैं। 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?