लाइव न्यूज़ :

एक क्रिकेट लीग के प्रोमो में सचिन तेंदुलकर का नाम लेने पर अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: January 10, 2022 08:52 IST

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पहला संस्करण 20 जनवरी से शुरू हो रहा है। जिसमें सचिन के खेले जाने की खबरें थीं। लेकिन उनकी टीम ने स्पष्ट किया है कि वह इसका हिस्सा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट का गलत प्रोमो साझा किया थाप्रोमो में सचिन का भी नाम था जो इसका हिस्सा ही नहीं हैंनया प्रोमो साझा कर अमिताभ बच्चन ने माफी मांगी है

मुंबईः अमिताभ बच्चन अक्सर गलत जानकारियां लोगों के बीच साझा करते रहे हैं। इस बात को लेकर उनके प्रशंसक कई बार नाराज भी हुए हैं। लेकिन अमिताभ हर बार माफी मांग गलती को सुधार लेते हैं। इस बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ। अमिताभ बच्चन ने इस बार सचिन तेंदुलकर के नाम को लेकर लोगों से माफी मांगी है।

दरअसल लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पहला संस्करण 20 जनवरी से शुरू हो रहा है। अमिताभ बच्चन इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। यह टूर्नामेंट ओमान में आयोजित होगी जिसमें कई पूर्व क्रिकेटरों को फिर से एक्शन में देखने को मिलेगा। खबर थी कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन भी लीग में हिस्सा लेंगे। उनके नाम के एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इसे अमिताभ बच्चन ने भी साझा किया था।

हालांकि अब सचिन तेंदुलकर की टीम ने इस बात को साफ किया है कि लीग में दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा नहीं लेंगे। टीम ने कहा कि सचिन टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं और गुमराह नहीं करने को कहा। इसके बाद अमिताभ ने नया प्रोमो शेयर कर कहा, "असुविधा के लिए...खेद है...त्रुटि अनजाने में हुई थी।"

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के कई पूर्व खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। इन सभी खिलाड़ियों को तीन टीमों- इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स में बांटा गया है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!