लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के स्वस्थ होने की कामना कर बुरी फंसी जूही चावला, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

By अमित कुमार | Updated: July 13, 2020 14:18 IST

अमिताभ बच्चन और जूही चावला ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। ऐसे में बिग बी के कोरोना पॉजिटिव खबर पाने के बाद जूही ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने भी अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना की।जूही ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा जिसे लेकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मामला अधिक बढ़ने पर जूही चावला ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बच्चन परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिताभ के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। इस खबर के बाद देशभर में महानायक के प्रशंसक उनके और परिजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने भी अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना की। लेकिन जूही ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा जिसे लेकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जूही चावला ने ट्वीट कर लिखा कि अमित जी अभिषेक और आयुर्वेद जल्दी ठीक हो जाएंगे देखिएगा। इसके बाद फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया। फैंस उनके इस गलत ट्वीट पर लगातार उन्हें ट्रोल करने लगे। 

जूही चावला ने किया ट्वीट डिलीट

मामला अधिक बढ़ने पर जूही चावला ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। जूही ने लिखा, 'अमितजी, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या, आप सभी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगते हैं। मेरे इससे पहले वाले ट्वीट में कोई गलती नहीं थी। जब मैंने आयुर्वेद लिखा तो वहां उसका मतलब था कि प्राकृति आप सभी को जल्द ठीक करेगी।' 

फैंस को बिग बी ने कहा थैंक्यू

इससे पहले अमिताभ ने अपने प्रशंसकों के लिए लिखा, “आपकी चिंताओं, प्रार्थनाओं और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी शुभेच्छाओं का मैं आभारी हूं। सभी को धन्यवाद।” उन्होंने यह भी लिखा कि सभी संदेशों का उत्तर दे पाना संभव नहीं है और वे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “मैं हाथ जोड़कर आपके प्यार के लिए आपको धन्यवाद देता हूं।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनजूही चावलाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!