लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने इन बड़े कांग्रेस नेताओं को किया ट्विटर पर फॉलो, हाथ के साथ जाने की लग रही है अटकलें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 22, 2018 12:29 IST

कभी राजनीति में कदम रखने वाले अभिताभ बच्चन एक बार फिर से इसकी ओर रुख करने वाले हैं। कयास लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से बिग बी राजनीति का दामन थामने वाले हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 22 फरवरी: कभी राजनीति में कदम रखने वाले अभिताभ बच्चन एक बार फिर से इसकी ओर रुख करने वाले हैं। कयास लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से बिग बी राजनीति का दामन थामने वाले हैं। दरअसल अमिताभ ने हाल ही में कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है। जिसके बाद से ही इस बार की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। 

बिग बी ने इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर आकउंट को फॉलो करना शुरू किया। इसके बाद अब उन्होंने पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और सीपी जोशी को इस महीने फॉलो करना शुरू कर दिया है।

हाल में उन्होंने मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरुपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया, कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं को लेकर अचानक जगी उनकी दिलचस्पी से खुद पार्टी भी हैरत में है।

इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी मीसा भारती, जेडीयू के नीतीश कुमार, सीताराम येचुरी, उमर अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले और आरजेडी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को भी फॉलो कर रहे हैं। जिसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही है। वैसे इससे पहले कई बार इस बात को कह चुके हैं कि वह अब राजनीति में कदम नहीं रखेंगे।   

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल