लाइव न्यूज़ :

अमिताभ ने फैंस से ब्लॉग लिखकर मांगी माफी, नहीं कर पाए थे ये काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 14, 2020 09:05 IST

अमिताभ की ख्याति कुछ ऐसी है कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी के कारण करोड़ों लोगों के दिलों में बसे अमिताभ हाल ही में कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अपने गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन को उनके 78वें जन्मदिन पर दुनियाभर केफैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अमिताभ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं

अमिताभ बच्चन को उनके 78वें जन्मदिन पर दुनियाभर के उनके चाहने वालों ने बधाई संदेश और शुभकामनाएं भेजी. इससे अमिताभ भावविभोर हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं.

इस दिन अपने लाखों चाहने वालों से मिली बधाइयों से अभिभूत अमिताभ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर शुक्रिया कहा था. अब उन्होंने ब्लॉग के जरिए शुक्रिया अदा किया और हाथ जोड़कर माफी भी मांगी. दरअसल, हर साल अमिताभ अपने जन्मदिन के मौके पर अपने घर 'जलसा' के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं. लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह संभव नहीं हो पाया. इसी के लिए उन्होंने माफी मांगी.

बिग बी ने ब्लॉग में लिखा, ''उन लोगों से माफी, जो 'जलसा' के बाहर आए और गली में कई बैनर लेकर आए, उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद, लेकिन मुझे बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, और ध्यान रखना जरूरी... इसलिए माफी.''

इलाहाबाद में 11 अक्तूबर 1942 को जन्मे अमिताभ ने 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' में पुलिस इंस्पैक्टर की उनकी भूमिका ने उन्हें एंग्री यंगमैन का तमगा दिलवाया. इसके बाद 'दीवार' और 'शोले' जैसी फिल्मों ने उन्हें एक महान अभिनेता के तौर पर स्थापित कर दिया. इसके बाद की कहानी अपने आप में किसी परीकथा से कम नहीं हैं.

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?