लाइव न्यूज़ :

अमित साध को सता रही है अभिषेक बच्चन की चिंता, कहा- मिलने के लिए क्वारंटीन होने को भी हूं तैयार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 22, 2020 06:51 IST

अमित साध ने सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक बच्चन के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। अमित साध ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक संग कुछ तस्वीरें शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्देवेब सीरीज 'ब्रीद 2' में साथ काम करने वाले अभिषेक बच्चन के दोस्त और अभिनेता अमित साध को अभिषेक की चिंता हो रही है। अमित साध ने अभिषेक के लिए एक स्पेशल पोस्ट की और बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की।

अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। वेब सीरीज 'ब्रीद 2' में साथ काम करने वाले अभिषेक बच्चन के दोस्त और अभिनेता अमित साध को अभिषेक की चिंता हो रही है। अमित साध ने अभिषेक के लिए एक स्पेशल पोस्ट की और बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की। 

अपनी पोस्ट में अमित ने लिखा, ''ये मेरे सीनियर, मेरे भाई, अभिषेक बच्चन के लिए है। वह एक्टर जिसे मैं 'गुरु', 'युवा', 'बंटी और बबली' के बाद से करीब से देख रहा हूं और क्लोजली फॉलो करता हूं। भाई, मैं आपको बेस्ट सीनियर होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आपने मुझे अपने समान माना। आपने कभी मुझे ये महसूस नहीं होने दिया कि आप बड़े हैं और मैं छोटा हूं। 

'ब्रीद'  के सेट पर अमित साध और अभिषेक बच्चन में हुई दोस्ती

उन्होंने आगे लिखा कि आपके बिना 'ब्रीद' में कबीर सावंत के रूप में मेरा परफॉर्मेंस अधूरा है। आप मुझे प्रेरित करते हैं। आपके साथ काम करने के लिए सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे कबीर और अविनाश से प्यार है। वे ग्रेट दोस्त बन गए। मुझे वो रिश्ता पसंद है जो कबीर और अविनाश के बीच विकसित हुआ। मैं बस भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप, श्री बच्चन और आपका पूरा परिवार (ऐश्वर्या, आराध्या) कोविड-19 से उबरें और स्वस्थ होकर घर वापस आएं। 

मिलने के लिए क्वारंटीन होने को तैयार एक्टर

अमित साध ने लिखा कि आपके घर आने के बाद, मैं आपसे गले मिल सकूं, चाहे इसके लिए मुझे दो हफ्ते क्वारंटीन ही क्यों न रहना पड़े। आई लव यू सो मच ब्रो। आपसे मिलने के लिए बेसब्र।'' अमित के इस भावुक और प्यार भरी पोस्ट का अभिषेक ने भी उसी तरह जवाब दिया। अभिषेक ने इस पोस्ट के लिए अमित का शुक्रिया अदा किया।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!