लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस में आर्यन की गिरफ्तारी के बीच शाहरुख खान के हमशक्लों की बढ़ी मुश्किलें, नहीं मिल रहा काम

By अनिल शर्मा | Updated: October 12, 2021 08:46 IST

इस बीच शाहरुख खान के हमशक्लों को भी काम मिलना बंद हो गया है। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए शाहरुख के हमशक्ल 45 वर्षीय राजू ने कहा कि उनकी लोकप्रियता काफी हद तक उनके आइडल की प्रासंगिकता पर निर्भर करता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच शाहरुख खान के हमशक्लों को भी काम मिलना बंद हो गया है।राजू के अलावा, हैदर मकबूल, जो शाहरुख के डोपेलगैंगर भी हैं, प्रभावित हुए हैं

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी ने एक तरफ जहां किंग खान के काम को प्रभावित किया है वहीं उनके हशक्लों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूज ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है।

इस बीच शाहरुख खान के हमशक्लों को भी काम मिलना बंद हो गया है। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए शाहरुख के हमशक्ल 45 वर्षीय राजू ने कहा कि उनकी लोकप्रियता काफी हद तक उनके आइडल की प्रासंगिकता पर निर्भर करता है। राजू ने कहा कि महामारी के कारण वह डेढ़ साल से काम से बाहर था और चीजें अभी बेहतर हो रही थीं। इस महीने राजू के दो कार्यक्रम होने वाले थे और दोनों रद्द हो गए। राजू के मुताबिक कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि लोग शाहरुख की वर्तमान छवि से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि, राजू को उम्मीद है कि यह सिर्फ समय की बात है और शाहरुख खान और मजबूत होकर सामने आएंगे।

बता दें कि राजू का असली नाम दुर्गा रहिकवार है और वे शाहरुख को अपना गॉडफादर कहते हैं। हमशक्ल के रूप में उनका सफर करीब दो दशक पहले शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है और वह उनके लिए अपना काम कुर्बान करने को तैयार हैं। राजू ने आगे ये भी कहा कि उनकी पहचान शाहरुख खान की वजह से है।

 राजू के अलावा, हैदर मकबूल, जो शाहरुख के डोपेलगैंगर भी हैं, प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह इस महीने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेनेवाले थे लेकिन उन्हें अभी के लिए रोक दिया गया है। हालाँकि, उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि वह अपनी सफलता का श्रेय सुपरस्टार्स को देते हैं और केवल आर्यन के जल्द घर वापस आने की प्रार्थना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को एक हफ्ते पहले कथित ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अदालत में कहा है कि उसके पास से कोई दवा नहीं मिली है, उसे आगे की जांच के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!