लाइव न्यूज़ :

हमें निमंत्रण नहीं मिला है, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी की अफवाहों के बीच सलमान खान की बहन अर्पिता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2021 16:54 IST

शादी की अफवाहों को लेकर इंडिया टुडे से बात करते हुए अर्पिता ने कहा, "हमें शादी के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है।" अर्पिता मुंबई में कैटरीना की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल और कैटरीना की शादी की अफवाहेंं रोज फैल रही हैंदोनों अभिनेताओं ने अभी तक अपने डेटिंग और शादी के बारे में कुछ नहीं कहा हैइन

मुंबईः अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अभी तक एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी शादी की अफवाहें अभी भी फैल रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधेंगे।

हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान ने अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था। यहां तक ​​कि विक्की के चचेरे भाई में से एक ने उनकी कथित शादी की अफवाहों का खंडन किया था। वहीं विक्की की चचेरी बहन ने भी कहा था कि इस बारे में विक्की कौशल से बात हुई है वे फिलहाल शादी नहीं करने जा रहे हैं।

इस बीच कैटरीना की दोस्त और सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्हें शादी का कोई निमंत्रण नहीं मिला है। शादी की अफवाहों को लेकर इंडिया टुडे से बात करते हुए अर्पिता ने कहा, "हमें शादी के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है।" अर्पिता मुंबई में कैटरीना की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। दोनों अक्सर एक साथ पार्टियों में जाते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए मैसेज भी साझा करती हैं। अर्पिता के जन्मदिन पर, कैटरीना ने उन्हें बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी साझा किया था। 

इन सबके अलावा इंटरनेट पर कैटरीना-विक्की की शादी के लिए बुक किए गए विवाह स्थल, मेहमानों के लिए विशेष नियम सहित कई जानकारियों वाली रिपोर्ट सामने आई हैं। ऐसी ही एक रिपोर्ट कि विक्की और कैटरीना ने शादी में फोन के उपयोग की अनुमति नहीं दी है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिनेता गजराज राव  ने कहा कि सेल्फी नहीं लेने देंगे तो मैं नहीं आ रहा हूं ब्याह में।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचारसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!