लाइव न्यूज़ :

आखिर ऐसा क्या हुआ कि फ्लाइट के स्टाफ मेंबर्स के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगीं अमीषा पटेल, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: December 25, 2020 16:15 IST

लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। अमीषा का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रौशन और सनी देओल के साथ अमीषा पटेल ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्में दी हैं।साल 2001 में अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दिया था।अमीषा पटेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमीषा पटेल आज भी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अमीषा पटेल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अमीषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमीषा पटेल की आंखों से आंसू बहते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, अमीषा पटेल को देखकर  एयरलाइन के स्टाफ के लोगों ने उनके लिए स्पेशल परफॉर्मेंस दी। स्टाफ मेंबर ने उनकी पहली फिल्म  'कहो ना प्यार है' के गाने को गाकर एक्ट्रेस के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। अमीषा पटेल भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गई और वहीं रोने लगी। हालांकि, उन्होंने बाद में अपने आंसू पोंछकर सभी के साथ जमकर डांस किया। 

अमीषा ने इस दौरान ट्रैक पैंट्स के साथ स्काई ब्लू कलर की जैकेट पहनी है। उन्होंने इसके अलावा चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। बता दें कि प्रॉपर्टी को लेकर अमीषा और उनके घरवालों के बीच विवाद हुआ था। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमीषा पटेल आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म भैया जी सुपरहिट में नजर आईं थी।

टॅग्स :अमीषा पटेलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच