लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह ने जब अमिताभ बच्चन को निकाला था कर्ज से बाहर, मुश्किल घड़ी में बढ़ाया था दोस्ती का हाथ

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2020 17:16 IST

दिग्गज नेता अमर सिंह का आज निधन हो गया। उनकी गिनती देश के कद्दावर नेताओं में होती थी। यही नहीं, वो समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर में हुआ अमर सिंह का निधनअपनी दोस्ती को लेकर मशहूर थे अमिताभ बच्चन और अमर सिंह

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका लंबी बीमारी के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी गिनती देश के कद्दावर नेताओं में होती थी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अमर सिंह का अमिताभ बच्चन से भी गहरा रिश्ता था। दोनों के चर्चे अक्सर हुआ करते थे। दोनों के रिश्ते की कहानी बेहद दिलचस्प है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी जमाने में दोनों की दोस्ती सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती थी।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हालांकि, बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को कर्ज देकर उन्हें बचाया था। बात 1990 के दशक की है जब बिग बी अपने करियर के सबसे बुरे दौर में थे। उनकी जहां एक ओर फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही थीं तो वहीं उनकी कंपनी एबीसीएल भी डूबने के कगार पर थी। इसके कारण आयकर विभाग से भी उन्हें लगातार नोटिस मिल रही थी। उस समय अमिताभ के लिए अपने आपको बचा पाना मुश्किल था।

यही नहीं, बिग बी उस दौर में चार करोड़ रुपए चुका नहीं पा रहे थे, जिसकी वजह से उनका बंगला बिकने वाला था और वो दिवालिया होने की नौबत तक आ चुके थे। ऐसे में अमर सिंह ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उनकी मदद की थी और उन्हें कर्जे से बाहर निकाला। इस मामले के बाद सोनो की दोस्ती काफी लंबी चली। यही नहीं, बॉलीवुड के साथ राजनीतिक गलियारों में भी दोनों के चर्चे होने लगे थे। मगर बाद में दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं।

टॅग्स :अमर सिंहअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?