लाइव न्यूज़ :

अपनी जासूसी करने पर पत्नी अंजलि सिद्दकी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- नवाजुद्दीन सिद्दकी पर आरोप के कारण

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 11, 2018 15:10 IST

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी की पत्नी अंजलि सिद्दकी ने अपनी जासूसी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) पर चुप्पी तोड़ी है। 

Open in App

मुंबई, 11 मार्च: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी की पत्नी अंजलि सिद्दकी मीडिया के सामने आकर अपने पति का बचाव किया है। अंजलि के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दकी पर लगे कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के सभी आरोप निराधार और गलत हैं। उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे एक सेलिब्रेटी हैं। उनके अनुसार जल्द ही मामले में सच्चाई सामने आ जाएगी। सच सामने आने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

 

इससे पहले नवाजुद्दीन ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, "कल शाम, मैं अपनी बेटी की उसके स्कूल प्रोजेक्ट के लिए हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर तैयार करने में मदद कर रहा था और आज सुबह मैं उसके प्रोजेक्ट एक्जीबिशन के लिए उसके स्कूल गया था। मैं हैरान रह गया जब मीडिया अचानक मुझ पर आरोप लगाने लगी।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम इस मामले में उस वक्त सामने आया जब ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 11 लोगों को दबोचा, जो गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकॉर्ड की जासूसी कर रहे थे। उनमें से अधिकांश प्राइवेट जासूस हैं।

कुछ आरोपियों के बयानों के अनुसार, सिद्दीकी ने कथित तौर पर अपने पत्नी के संपर्को और ठिकानों पर नजर रखने के लिए एक वकील के माध्यम से निजी जासूस की सेवाएं लेकर अपनी पत्नी के फोन की सीडीआर निकलवाई थी।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि नवाजुद्दीन ने इस मामले में पुलिस समन का जवाब नहीं दिया है।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया