लाइव न्यूज़ :

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, करण जौहर ने निभाई गठबंधन की रस्म

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2022 20:08 IST

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को शादी के बंधन में बंधकर एक-दूजे के हो गए। इस दौरान करण जौहर ने गठबंधन की रस्म निभाई।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर ने गठबंधन की रस्म निभाई रिश्तेदारों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जोड़े ने लिए सात फेरे

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे के हो गए। करण जौहर ने गठबंधन की रस्म निभाई। पूरे परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जोड़े ने एक दूसरे का साथ सात फेरे लिए। इसके साथ ही दोनों की आज से एक नए जीवन की शुरुआत हो गई। इस मौके पर नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नव्या नवेली नंदा और आकाश अंबानी सहित अन्य लोग दोनों की शादी के गवाह बने।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार की शाम सात बजे के बाद मीडिया के सामने पेश हो कर अपनी तस्वीरें खिंचवाएंगे। बांद्रा स्थित उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए मीडियाकर्मियों को यह एकमात्र ठोस जानकारी मिल पाई है। इस जोड़ी ने शादी की अटकलों पर चुप्पी साध रखी थी। दुल्हन (आलिया) की मां सोनी राजदान और दूल्हे (रणबीर) की मां नीतू कपूर ने बुधवार को पुष्टि की कि शादी गुरुवार को होगी। इन्हें बांद्रा स्थित अपार्टमेंट की इमारत में प्रवेश करते हुए देख इनकी फोटो ली गई। 

आलिया के सुरक्षा प्रभारी युसूफ इब्राहिम ने 'वास्तु' अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर खड़े पत्रकारों से कहा, 'रणबीर और आलिया आज शाम 7 बजे के बाद तस्वीरों के लिए पोज देंगे। प्रत्येक प्रकाशन से केवल एक कैमरे को अनुमति होगी।'  शादी के दौरान नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान, अन्य दोस्त और परिवार समेत कुल 50 सदस्य मौजूद थे।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर के पुत्र 39 वर्षीय रणबीर और महेश भट्ट की पुत्री 29 वर्षीय आलिया वास्तु अपार्टमेंट में अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इसी अपार्टमेंट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंधे। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचारमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम