लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट बेहतर माँ हैं या पत्नी, रणबीर कपूर ने दिया ये जवाब, शाहरुख खान को इस रूप में बेटी राहा के लिए बताया बेस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2023 10:02 IST

राहा के लिए ग्रेट एंटरटेनर के तौर पर अभिनेता ने रणवीर सिंहा के नाम का उल्लेख किया। इसके साथ ही करण जौहर का जिक्र करते हुए कहा कि वे राहा के लिए सबसे अच्छा बर्थडे पार्टी अरेंज कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर ने कहा कि आलिया पत्नी और माँ, दोनों ही रूप में अद्भुत हैं।रणबीर ने कहा कि बेटी को दूध पिलाने के बाद डकार दिलाने की 'तकनीक में महारत हासिल' कर ली है।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में पत्नी आलिया भट्ट को लेकर कहा कि एक पत्नी की तुलना में वह एक बेहतर माँ हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया राहा के माता-पिता हैं। राहा के जन्म पिछले साल 6 नवंबर में हुआ था। बेटी के जन्म के बाद दोनों के जीवन में किस तरह का बदलाव आया है, इसको लेकर रणबीर ने बातें की है।

आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में रणबीर ने कहा कि आलिया पत्नी और माँ, दोनों के रूप में अद्भुत हैं लेकिन एक पत्नी की तुलना में वह बेहतर माँ हैं। इस दौरान अभिनेता ने यह भी कहा कि वे अपनी बेटी को दूध पिलाने के बाद डकार दिलाने की 'तकनीक में महारत हासिल' कर लिए हैं। रणबीर जल्द ही लव रंजन की फिल्म तू झूठा मैं मक्कार में नजर आने वाले हैं। इसका जोरों से प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सिद्धार्थ कन्नन से उनकी ताजा बातचीत में यह बातें सामने आईं।

जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि क्या आलिया एक बेहतर पत्नी या मां हैं, तो उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन से कहा, "वह दोनों में अद्भुत हैं, लेकिन मैं बेहतर मां कहूंगा।" रणबीर ने आगे राहा की देखभाल को लेकर सवाल पर कहा कि जब भी बच्चा दूध पीता है, तो आपको बच्चे को कम से कम दो बार डकार दिलानी चाहिए। और इसके लिए एक तकनीक है, और मुझे उस तकनीक में महारत हासिल है।

'बेटी राहा के लिए कौन सी सेलेब्रिटी बेस्ट बेबीसिटर होगी?', रणबीर ने शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि राहा शाहरुख को देखकर बहुत खुशी होगी जब वह उसे अपनी सिग्नेचर आर्म्स ओपन पोज दिखाएंगे। वहीं राहा के लिए ग्रेट एंटरटेनर के तौर पर अभिनेता ने रणवीर सिंहा के नाम का उल्लेख किया। इसके साथ ही करण जौहर का जिक्र करते हुए कहा कि वे राहा के लिए सबसे अच्छा बर्थडे पार्टी अरेंज कर सकते हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?