लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'राजी' की रफ्तार, 50 करोड़ से कुछ कदम है दूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2018 14:54 IST

राज़ी 11 मई को रिलीज हुई थी। ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके है और वीक डेज पर इस फिल्म का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Open in App

मुंबई, 16 मई:  आलिया भट्ट और विक्की कौशल के दमदार अभिनय से सजी फिल्म 'राज़ी' को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिला है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी राज़ी में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया है।

Box Office Collection: फैंस पर चला आलिया का जादू, 3 दिन में 'राजी' ने की सुपरहिट कमाई

 राज़ी 11 मई को रिलीज हुई थी। ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके है और वीक डेज पर इस फिल्म का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक पहले हफ्ते में ही यह फिल्म 50 करोड़ की कमाई कर लेगी। इस फिल्म ने शुक्रवार को 7.53 करोड़, शनिवार को 11.30 करोड़, रविवार को 14.11 करोड़, सोमवार को 6.30 करोड़ और मंगलवार को 6.10 करोड़ की कमाई की है। 

इस तरह से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 45.34 करोड़ हो चुकी है। वहीं, कयास है कि इस हफ्ते यह फिल्म 50 करोड़ का आकड़ा पार कर सकती है।कई फिल्म समीक्षकों ने राज़ी फिल्म को आलिया भट्ट की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना है। उनके किरदार के कई शेड हैं।

Raazi Movie Review: वतन से बढ़कर कुछ नहीं, खुद भी नहीं!

 मासूमियत और शातिराना किरदार निभाते हुए उनके चेहरे के भाव तेजी बदलते हैं।  फिल्म में विक्की कौशल, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राज़दान सभी ने दर्शकों को बांधे रखा है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनराजीआलिया भट्टविक्की कौशलमेघना गुलजार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल