लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड से आलिया और ऋतिक को मिला ऑस्कर में वोटिंग का न्योता, जानिए कब होगा यह समारोह

By भाषा | Updated: July 1, 2020 14:22 IST

68 देशों के कलाकारों को सदस्यों के तौर पर आमंत्रित किया गया है। जो लोग निमंत्रण स्वीकार करेंगे उनके पास 25 अप्रैल 2021 को होने वाले 93वें एकेडमी अवार्ड्स में वोट करने का अधिकार होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट की फिल्म ‘‘गली ब्वॉय’’ को 2019 ऑस्कर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से भेजा गया था। एकेडमी ने 2019 में 842 नए सदस्यों को आमंत्रित किया था जिनमें भारत की ओर से फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और अभिनेता अनुपम खेर शामिल थे। 

लॉस एंजिलिस, एक जुलाई (भाषा) बॉलीवुड सितारे आलिया भट, ऋतिक रोशन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला उन 819 कलाकारों और अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आलिया भट्ट की फिल्म ‘‘गली ब्वॉय’’ को 2019 ऑस्कर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से भेजा गया था। हालांकि इस फिल्म को पुरस्कार नहीं मिल पाया था।

एएमपीएएस में शामिल होने के लिए जिन अन्य जानी-मानी भारतीय शख्सियतों को आमंत्रित किया गया है उनमें कास्टिंग निदेशक नंदिनी श्रीकेंत, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता निशिता जैन और अमित मधेशिया, विजुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजर विशाल आनंद और संदीप कमल शामिल हैं। एक बयान में एकेडमी ने कहा कि आमंत्रित किए गए नए लोगों में 36 प्रतिशत लोग विभिन्न नस्ल के हैं और 45 प्रतिशत महिलाएं हैं। 68 देशों के कलाकारों को सदस्यों के तौर पर आमंत्रित किया गया है। जो लोग निमंत्रण स्वीकार करेंगे उनके पास 25 अप्रैल 2021 को होने वाले 93वें एकेडमी अवार्ड्स में वोट करने का अधिकार होगा।

एकेडमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन ने कहा, ‘‘एकेडमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में इन प्रतिष्ठित साथियों को आमंत्रित करके प्रसन्नता हो रही है। हमने हमेशा असाधारण प्रतिभाओं को अपनाया है जो हमारे वैश्विक फिल्म समुदाय की समृद्ध विविधता को दर्शाता है।’’ दरअसल एकेडमी 2016 के जैसे विवाद से बचने के लिए मतदान में अधिक विविधता लाने पर सक्रियता से काम कर रही है ताकि 2016 जैसे विवाद से बचा जा सके जब उस ऑस्कर पुरस्कारों में ‘श्वेत’ लोगों के वर्चस्व के आरोप लगे थे। एकेडमी ने 2019 में 842 नए सदस्यों को आमंत्रित किया था जिनमें भारत की ओर से फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और अभिनेता अनुपम खेर शामिल थे। 

टॅग्स :ऋतिक रोशनआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच