लाइव न्यूज़ :

Sadak 2 New Poster: सड़क 2 का दमदार पोस्टर आया सामने, 28 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

By अमित कुमार | Updated: August 6, 2020 12:11 IST

'सड़क 2' 20 दिसंबर 1991 को रिलीज हुई फिल्म सड़क का सीक्वल है। लगभग 28 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट अब फैंस के बीच आने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकाफी लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही थी।फिल्म का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे थे।इस फिल्म के पहले पार्ट में भी संजय दत्त और पूजा भट्ट ने लीड रोल निभाया था।

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की अगली फिल्म सड़क 2 की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्म 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। काफी लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही थी। फिल्म का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे थे। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी संजय दत्त और पूजा भट्ट ने लीड रोल निभाया था। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी सालों बाद दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आएगी। 

गुरुवार को फिल्म क्रिटिक और एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि.. 'फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है, संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ये फिल्म 28 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं महेश भट्ट आखिरी निर्देशित फिल्म कारतूस 1999 में रिलीज हुई थी। ऐसे में वह 21 साल बाद किसी फिल्म को लेकर आ रहे हैं। 

आलिया भट्ट भी होंगी फिल्म का अहम हिस्सा

फिल्म में महेश भट्ट की दूसरी बेटी आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के भी खास किरदार हैं। फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही सड़क 2 का नया पोस्टर पर जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद से फैंस के अंदर फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है। 

टॅग्स :संजय दत्तमहेश भट्टपूजा भट्टआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?