लाइव न्यूज़ :

अली फजल की मां का निधन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

By भाषा | Updated: June 17, 2020 21:57 IST

अली फजल की मां की तबीयत अचानक खराब हुई और वे चल बसीं। इस खबर से एक्टर बेहद दुखी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे''फुकरे'' और ऑस्कर के लिये नामित ''विक्टोरिया एंड अब्दुल'' जैसी फिल्मों के लिये मशहूर फजल ने ट्विटर पर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में निभाया 'गुड्डू पंडित' का अली फजल का किरदार काफी फेमस है।

अभिनेता अली फजल की मां का अचानक तबीयत खराब होने के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। फजल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार अभिनेता की मां ने लखनऊ में आखिरी सांस ली। उनकी मां के नाम और आयु के बारे अभी पता नहीं चल पाया है। 

एक बयान में कहा गया है, ''अली की मां का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद 17 जून 2020 की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।'' ''फुकरे'' और ऑस्कर के लिये नामित ''विक्टोरिया एंड अब्दुल'' जैसी फिल्मों के लिये मशहूर फजल ने ट्विटर पर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। 

उन्होंने मां की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''आपकी याद आएगी अम्मा। हमारी साथ यहीं तक था। आप मेरी प्रेरणा स्रोत थीं। आप मेरा सब कुछ थीं। आपका प्यारा, अली।'' अली फजल थ्री इडियट्स, आलेवज कभी-कभी, फुकरे, बात बन गई, बॉबी जासूस, सोनाली केबल, खामोशियां, हैपी भाग जाएगी और प्रस्थानम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वे कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में निभाया 'गुड्डू पंडित' का उनका किरदार काफी फेमस है। 

टॅग्स :अली फजलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!