लाइव न्यूज़ :

दादी और नानी बनकर घर घर में लोकप्रिय हुए अली असगर, जन्मदिन पर जानिए विशेष

By वैशाली कुमारी | Updated: December 7, 2021 18:23 IST

आज अली अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं ऐसे में ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर कैसे अली ने दादी और नानी के किरदार से प्रसिद्धि बटोरी और कैसा रहा उनका फिल्मी करियर।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा शो में आने के पहले अली ने ढेरों फिल्में और धारावाहिकों में काम किया,अली कहते हैं, मेरा दादी और नानी का किरदार सौभाग्य से लोगों के दिलों में बस चुका है

कपिल शर्मा शो में दादी के किरदार से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता अली असगर सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में भी नजर आए। वह अपने आप को बहुत खुश नसीब समझते हैं कि उन्हें सलमान की इस फिल्म में काम करने का मौका मिला।

आज अली अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं ऐसे में ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर कैसे अली ने दादी और नानी के किरदार से प्रसिद्धि बटोरी और कैसा रहा उनका फिल्मी करियर।

कपिल शर्मा शो में आने के पहले अली ने ढेरों फिल्में और धारावाहिकों में काम किया, उनके अधिकतर किरदार हास्य आधारित ही थे जिनसे उन्हें नाम और शोहरत मिला। लेकिन अली को दादी के किरदार ने घर घर में लोकप्रिय बना दिया। लोग उनके पिछले काम को भूलकर उन्हें दादी के नाम से जानने लगे, यहां तक कि एक बार कपिल शर्मा ने भी कहा था कि मैंने अपनी असली दादी को कभी नहीं देखा लेकिन आपको देखकर ऐसा लगता है जैसे मेरी दादी मेरे सामने हों।

अली बताते है की कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के शुरुआत में एक दिन कपिल का कॉल आया और उन्होंने मुझे दादी का रोल करने को बोला। ये अचानक से लिया गया फैसला था जिसे मैंने हां कर दिया। ईश्वर का शुक्र है कि फैसला सही साबित हुआ।

अली कहते हैं, मेरा दादी और नानी का किरदार सौभाग्य से लोगों के दिलों में बस चुका है। मैं जहां भी जाता हूं, लोग उस किरदार के बारे में मुझसे जरूर बात करते हैं। दरअसल, किसी को पहले से तो अंदाजा होता नहीं है कि वह किस किरदार में या फिर उसका कौन सा शो कितना हिट होने वाला है? यह शो हिट हुआ और उस रूप में मैं लोगों के दिलों में बस गया। यही हमारे लिए एक ईनाम है।'

अपने किरदारों के बारे में अली कहते हैं कि, किसी भी कलाकार का पर्दे पर समय बिताने से क्या फायदा जब उसके किरदार में दम ही नहीं है। फिल्म 'शोले' में सांभा सिर्फ 'पूरे 50 हजार' बोलकर हिट हो गया। अगर वह फिल्म इतनी कामयाब नहीं होती तो उस फिल्म के शायद किसी भी किरदार को याद नहीं रखा जाता। लेकिन, जब वह इतनी बड़ी सुपर डुपर हिट हो चुकी है तो तीन शब्द बोलने वाले सांभा को भी सभी लोग जानते हैं। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे क्वालिटी बेस्ड किरदार निभाने का मौका मिला और दर्शकों का प्यार मिला।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच