लाइव न्यूज़ :

टिकटों की धीमी बिक्री के कारण न्यू जर्सी में अक्षय कुमार का कार्यक्रम हुआ रद्द, लोगों के पैसे किए जाएंगे वापस, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2023 14:11 IST

कार्यक्रम के प्रोमोटर ने कहा, "हम साफ साफ ये बताना चाहते है कि कार्यक्रम को रद्द करने की मुख्य वजह इसके टिकटों की बेहद धीमी बिक्री है। जिन लोगों ने न्यू जर्सी में होने वाले कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदे हैं, उन्हें पैसे वापस कर दिए जाएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देयह कार्यक्रम चार मार्च को क्योर इंश्योरेंस एरिना में आयोजित होने वाला था।कार्यक्रम में अक्षय के अलावा दिशा पटानी, नोरा फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय, जसलीन रॉयल, अपारशक्ति खुराना शामिल होने वाले थे।

मुंबईः अमेरिका के न्यू जर्सी में आयोजित होने वाले अक्षय कुमार के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम के प्रोमोटर ने दावा किया है कि टिकटों की धीमी बिक्री के कारण इसे रद्द करना पड़ा। हालांकि, कार्यक्रम की परिकल्पना करने वाली धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) ने बताया कि कार्यक्रम रद्द होने की वजह स्थानीय प्रमोटर और आयोजकों के बीच विवाद है।

फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एसएआई यूएसए आईएनसी ने कहा, कि उन्हें कड़ा फैसला करना पड़ा और दर्शकों को निराश करने के लिए उन्हें बहुत 'खेद' है। इस फैसले की वजह से दिशा पटानी, नोरा फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय, जसलीन रॉयल, अपारशक्ति खुराना और अक्षय कुमार का कार्यक्रम "द एंटरटेनर्स टूर" रद्द हो गया है । यह कार्यक्रम चार मार्च को क्योर इंश्योरेंस एरिना में आयोजित होने वाला था।

कार्यक्रम के प्रोमोटर ने कहा, "हम साफ साफ ये बताना चाहते है कि कार्यक्रम को रद्द करने की मुख्य वजह इसके टिकटों की बेहद धीमी बिक्री है। जिन लोगों ने न्यू जर्सी में होने वाले कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदे हैं, उन्हें पैसे वापस कर दिए जाएंगे।"

वहीं, डीसीए के उदय सिंह गौरी से संपर्क करने पर सोमवार को उन्होंने बताया, अफवाहों के विपरीत, 'द एंटरटेनर्स टूर' सही राह पर है। न्यू जर्सी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को स्थानीय प्रमोटर और आयोजक के बीच विवाद के कारण बंद कर दिया गया है, बाकी अन्य कार्यक्रम तय समय के अनुसार हो रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अटलांटा, डलास, ऑरलैंडो और ऑकलैंड में होने वाले कार्यक्रमों संबंधी जानकारी साझा की है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारअमेरिकाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल