लाइव न्यूज़ :

शूटिंग के दौरान बेहोश हुआ आर्टिस्ट, बचाने के लिए अक्षय कुमार ने लिया रिस्क; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2024 12:03 IST

Akshay Kumar Video Viral:अक्षय कुमार का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और नेटिजन्स अभिनेता की सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं

Open in App

Akshay Kumar Video Viral: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ऐसे एक्टर हैं जिन्हें खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। फिल्मों में उनके शानदार स्टंट को लेकर उन्हें खिलाड़ी कुमार की उपाधि दी गई है लेकिन एक्टर सिर्फ नाम के खिलाड़ी नहीं बल्कि काम के खिलाड़ी हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने करतब दिखाते हुए हवा में लटके शख्स को बचाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के दौरान एक आर्टिस्ट हवा में बेहोश हो गया, जिसे बचाने के लिए अक्षय कुमार फौरन आगे आए और कूद कर उन्होंने शख्स को थाम लिया। 

यह थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और नेटिजन्स उनकी सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में कॉमेडियन अली असगर 'दादी' की तरह सजे हुए हैं। उन्हें केबल टाई के जरिए छत से लटकाया गया है, उनके साथ एक और कलाकार भी है। दोनों हवा में एक परफॉर्मेंस दे रहे थे, हालांकि, अली के साथ मौजूद व्यक्ति उनके परफॉर्मेंस के बीच में बेहोश हो गया और खुद को संतुलित नहीं कर पाया। कथित तौर पर, कलाकार की पहचान अभिनेता-कॉमेडियन और होस्ट परितोष के रूप में की गई है।

अली ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, हालांकि, वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए क्योंकि वे भी केबल से लटके हुए थे। कुछ सेकंड के भीतर, अक्षय परितोष की ओर दौड़े और उन्हें बचाया। वीडियो पर यूजर्स ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। यह वीडियो भले ही हाल फिलहाल का नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरतरफ अक्षय कुमार की तारीफ हो रही है। 

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक एक्स यूजर ने लिखा, "अक्षय कुमार ने सही समय पर बचाया, नहीं तो कुछ भी हो सकता था।"

एक अन्य यूजर ने उन्हें "असली जिंदगी का खिलाड़ी कुमार" कहा। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी कि, "उनकी सूझबूझ को सलाम, हमें उनके जैसे लोगों की जरूरत है।" एक अन्य ने लिखा, "बॉलीवुड का सबसे फिट व्यक्ति।"

इस बीच, काम के मोर्चे पर, अक्षय की नवीनतम फिल्म सरफिरा शुक्रवार को सिनेमाघरों में आई। फिल्म में राधिका मदान और परेश रावल भी हैं। वह अगली बार जॉली एलएलबी 3, वेलकम टू द जंगल, स्काई फोर्स और अन्य फिल्मों में नजर आएंगे।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?